This opening batsman of Team India will marry his rumored girlfriend after IPL, seen in the match

IPL 2024: इन दिनों भारतीय टीम के तमाम खिलाड़ी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में बीजी हैं और वहां अपने गेंद और बल्ले का दम दिखा रहे हैं। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच भारत के एक स्टार बल्लेबाज के शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

खबरों के अनुसार इंडियन टीम के सलामी बल्लेबाज आईपीएल 2024 (IPL 2024) की समापत्ति के बाद अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड से शादी कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर आईपीएल सीजन 17 के बाद कौनसा बल्लेबाज शादी के बंधन में बंध सकता है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 के बाद ये खिलाड़ी कर सकता है शादी

This opening batsman of Team India will marry his rumored girlfriend after IPL, seen in the match

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के सबसे टैलेंटेड सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) हैं, जोकि आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेल रहे हैं। दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जोकि निधि तापड़िया (Nidhhi Tapadiaa) हैं और उन्हें शॉ की गर्लफ्रैंड माना जाता है। साथ ही इन दिनों वह पृथ्वी शॉ को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर भी आते दिखाई दे रही हैं। इस वजह से दोनों के शादी की खबरें तेज हो गई हैं।

निधि तापड़िया से शादी रचा सकते हैं पृथ्वी शॉ

खबरों की मानें तो पृथ्वी शॉ इन दिनों निधि तापड़िया को डेट कर रहे हैं और दोनों ने जल्द शादी करने की प्लानिंग शुरू कर दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शॉ और निधि आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद शादी कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई बात नहीं कही गई है। मगर ऐसा होने की काफी उम्मीदें हैं। मगर अभी कुछ भी कहना काफी मुश्किल है। मालूम हो कि निधि तापड़िया मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जोकि कई सारे पंजाबी गानों में भी दिखाई दे चुकी हैं।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2024 में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन की बात करें तो वह कुछ ख़ास नहीं रहा है अब तक 7 मैचों में उन्होंने 26.43 की औसत और 162.28 के स्ट्राइक रेट से 185 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 66 रनों का रहा है। इस बीच उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है। इसके अलावा बीते सीजन भी उनका बल्ला कुछ ख़ास हल्ला नहीं मचा सका था। ऐसे में देखना होगा कि आखिर पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया इस आईपीएल के बाद शादी करेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं देना चाहते चयनकर्ता अजीत अगरकर, लेकिन चाहकर भी नहीं कर सकते ड्रॉप