हार्दिक-रोहित की लड़ाई में बर्बाद हो रहा इस खतरनाक ऑलराउंडर का करियर, कहीं जवानी में ना लेना पड़ जाए संन्यास 1

इस समय आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का ड्रेसिंग रूम जंग का मैदान बन चुका है और सभी खिलाड़ी दो गुटों में बंट चुके हैं। मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था और तभी से दोनों के बीच में मतभेद चल रहे हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से ही कई खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में भी मौका नहीं दिया जा रहा है और इसी वजह से कई खिलाड़ियों का करियर अब शुरू होने से पहले ही खत्म होने के कगार पर आ पहुंचा है। मुंबई इंडियंस के पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो अकेले ही मैच के नतीजे को प्रभावित कर सकता है मगर इनके आपसी मतभेद की वजह से इसे मौका नहीं मिल रहा है।

Advertisment
Advertisment

रोहित-हार्दिक के विवाद में खत्म हो जाएगा इस खिलाड़ी का करियर

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में इस समय कोई भी घटना सही ढंग से घटित होती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं। खिलाड़ियों के बीच आपसी कलह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है और खिलाड़ी 2 गुटों में बंट चुके हैं। इसी गुटबाजी की वजह से कई खिलाड़ियों का करियर शुरू होने से पहले ही समाप्त होने जा रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो सीनियर खिलाड़ियों के बीच हुए इस मतभेद की वजह से युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का करियर समाप्त होता दिख रहा है।

रोहित शर्मा के गुट में हैं अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस के युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का करीबी माना जाता है और कहा जाता है कि, ये खिलाड़ी रोहित शर्मा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसके साथ ही यह भी खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट इन्हें रोहित शर्मा की वजह से ही प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बना रही है। एक्सपर्ट्स का मानें तो अगर अर्जुन तेंदुलकर रोहित शर्मा को छोड़ हार्दिक पंड्या के गुट में चले जाएं तो इन्हें हर एक मैच की प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है।

कुछ इस प्रकार है आईपीएल में अर्जुन का प्रदर्शन

अगर बात करें मुंबई इंडियंस के बेहतरीन ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल में प्रदर्शन की तो इन्होंने अपने करियर में खेले गए 4 आईपीएल मैचों की 4 पारियों में 30.67 की औसत और 9.36 के स्ट्राइक रेट से 3 विकेट अपने नाम किया है और इसके साथ ही बल्लेबाजी के दौरान इनके बल्ले से 144.44 के स्ट्राइक रेट से 13 रन निकले हैं।

इसे भी पढ़ें – ना शिवम दुबे ना रियान पराग, IPL फॉर्म से नहीं जायेंगे खिलाड़ी, टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहले ही तय हो गए ये 15 नाम 

Advertisment
Advertisment

 

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...