Posted inक्रिकेट (Cricket)

टीम इंडिया के इस स्टार ने थामा BJP का दामन, मोदी सरकार ने इस सीट से चुनाव में उतारा

Team India के इस स्टार ने थामा BJP का दामन, मोदी सरकार ने इस सीट से चुनाव में उतारा

Former Team India player on BJP list for West Bengal Elections: भारत के क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने संन्यास के बाद राजनीति में अपना नाम बनाया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने जब क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लिया तो उन्होंने साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी का साथ चुना और ईस्ट दिल्ली से चुनाव जीते।

हालांकि, फिर गंभीर ने राजनीति को छोड़कर क्रिकेट में फिर वापसी की और आईपीएल में मेंटर का रोल निभाया। वहीं, फिर जुलाई 2024 में उन्हें भारत का मुख्य कोच बना दिया गया। अब टीम इंडिया (Team India) का एक और पूर्व क्रिकेटर चुनाव लड़ने को तैयार है, क्योंकि BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में उसका नाम शामिल किया है।

BJP की तरफ से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीम इंडिया (Team India) का ये स्टार उम्मीदवार

Team India के इस स्टार ने थामा BJP का दामन, मोदी सरकार ने इस सीट से चुनाव में उतारा

हाल ही में चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इस दौरान वेस्ट बंगाल के चुनाव की डेट्स भी घोषित कर दी गईं। यहां पर दो चरणों में चुनाव होगा। 23 अप्रैल को पहला चरण होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरा। वहीं वोटों की गिनती 4 अप्रैल को की जाएगी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने वेस्ट बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें टीम इंडिया (Team India) के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा का नाम भी शामिल है।

डिंडा ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद, राजनीती में कदम रखा था और उन्होंने बीजीपी को ज्वाइन किया। इसके बाद, उन्हें टिकट दिया गया और यह तेज गेंदबाज मोयना विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीत गया। ऐसे में एक बार फिर से पार्टी ने डिंडा पर भरोसा जताया है और इस सीट के लिए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। डिंडा ने पिछली बार इस सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलाई को 1260 वोटों के अंतर से हराया था। ऐसे में इस बार उन पर अपनी सीट बचाने का दबाव होगा।

घरेलू क्रिकेट की सफलता को टीम इंडिया के लिए नहीं दोहरा पाए अशोक डिंडा

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने घरेलू क्रिकेट में जमकर सफलता हासिल की और फर्स्ट क्लास में 116 मैचों में 28.28 की औसत से 420 विकेट अपने नाम किए। डिंडा के आंकड़े काफी शानदार रहे लेकिन जब उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला तो उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा। यही वजह रही कि उन्हें ज्यादा लंबे समय तक मौके नहीं दिए गए और फिर टीम से बाहर कर दिया गया।

अशोक डिंडा को 2009 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में खेले गए मुकाबले से टी20आई करियर शुरू करने का मौका मिला था। वहीं, 2010 में बुलवायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। डिंडा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2013 में खेला था। अपने चार के करियर में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 13 वनडे और 9 टी20आई खेले। इस दौरान डिंडा ने 29 विकेट अपने नाम किए।

बंगाल के इस तेज गेंदबाज के आईपीएल करियर की बात करें तो 2008 से 2017 तक हिस्सा लिया और इस दौरान 5 टीमों का प्रतिनिधित्व किया। डिंडा ने 78 मैच खेले और 30.04 की औसत से 68 विकेट चटकाए।

FAQs

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने टीम इंडिया के किस पूर्व खिलाड़ी को उम्मीदवार चुना है?
अशोक डिंडा
अशोक डिंडा वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव में किस सीट से लड़ेंगे?
मोयना विधानसभा सीट

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले SRH की टीम में भूचाल, कमिंस आउट, अभिषेक शर्मा को मिली कमान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!