IPL 2024 के बीच 2 खिलाड़ियों का हुआ भयानक एक्सीडेंट, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हो सकते बाहर 1
T20 World Cup

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और यह टूर्नामेंट आगामी T20 World Cup के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। चूंकि T20 World Cup 2024 आईपीएल के ठीक बाद है और इसी वजह से सभी खिलाड़ी इस मेगा इवेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। T20 World Cup को जून के महीने में वेस्टइंडीज और अमेरिका क्रिकेट बोर्ड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जाएगा।

T20 World Cup से पहले ही एक ऐसी खबर सुनने को मिली है जिसके बाद सभी खेल प्रेमी बहुत ही मायूस हो गए हैं, दरअसल बात यह है कि T20 World Cup से पहले ही 2 खिलाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इस दुर्घटना के बाद अब T20 World Cup में इनकी उपलब्धता के बारे में भी सवाल किये जा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

T20 World Cup से पहले चोटिल हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी

Bismah Maroof
Bismah Maroof

साल 2024, T20 World Cup का साल है और जून के महीने में एक तरफ जहां पुरुष खिलाड़ियों के लिए T20 World Cup को आयोजित किया जाएगा तो वहीं सितंबर अक्टूबर के महीने में महिला खिलाड़ियों के लिए T20 World Cup आयोजन किया जाएगा। इस T20 World Cup से पहले ही पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ़ और टीम की प्रमुख स्पिनर गुलाम फातिमा एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई हैं।

मामूली रूप से चोटिल हुई दोनों ही खिलाड़ी

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ़ और लेग स्पिनर गुलाम फातिमा एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी और इस खबर के बाद खेल प्रेमी बहुत ही मायूस हो गए थे। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही बयान जारी करते हुए बताया कि, दोनों ही खिलाड़ियों को मामूली चोटे आई हैं और वो जल्द ही रिकवर हो जाएंगी। दोनों ही महिला खिलाड़ी इस समय PCB की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं डॉक्टर्स की टीम उनके साथ है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से हुई बाहर

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ़ और लेग स्पिनर गुलाम फातिमा के बारे में कहा जा रहा है कि, ये 18 अप्रैल से पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली सीरीज में भाग नहीं ले पाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही उनकों हल्की चोटें आई हैं मगर T20 World Cup को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक आराम की आवश्यकता है। हालंकी यह सीरीज भी T20 World Cup की दृष्टि से बहुत अधिक महत्वपूर्ण है और अब देखना दिलचस्प होगा कि, PCB की मैनेजमेंट क्या फैसला करती है।

इसे भी पढ़ें – टीम की प्लेइंग इलेवन में खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन बन बैठा हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली IPL टीम का कप्तान

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...