Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

PBKS vs MI मैच में जमकर हुई घपलेबाजी, मुंबई इंडियंस को जिताने के लिए अंपायर्स ने की चीटिंग, वायरल VIDEO से खुली पोल

umpire-cheating-in-pbks-vs-mi-match-video-viral-mumbai-indians-ipl-2024

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस का कोई भी मैच हो और उसमे विवाद ना हो। भई ऐसा हो नहीं सकता है। PBKS vs MI मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। ये वाकया ऐसा था, जो अंपायर की ईमानदारी पर सवाल भी खड़े करते है। सवाल ये उठता है कि क्या अंपायर निष्पक्षता से अपना काम कर रहे हैं। हालांकि, इससे हैरानी लोगों को ही नहीं हुई बल्कि कमेंट्री करने वाले कमेंटेटर को भी हुई। इसका वीडियो भी समाने आया है। आप वीडियो देखिये और खुद फैसला करिये।

Mumbai Indians के लिए अंपायर ने की चीटिंग

दरअसल, ये घटना 18.3 ओवर की है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से टिम डेविड गेंदबाजी कर रहे थे और उनके साथ थे पंजाब के कप्तान सैम करण। कप्तान ने गेंद फेंकी और वो स्लोवर गेंद थे। डेविड ने उसे धकेलने का प्रयास किया था लेकिन वो रुक गए।

इसके बाद अंपायर को उन्होंने रिव्यू के लिए बोला जहाँ थर्ड अंपायर ने इसे वाइड करार दिया जबकि वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि डेविड ऑफ़ स्टंप के काफी करीब थे। बावजूद इसके थर्ड अंपायर ने इसे वाइड दिया, जो उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़े करता है। यहाँ तक कि कमेंट्री कर रहे डैनी मोरिशन को भी काफी हैरानी हुई और उन्होंने खुद कहा कि ये किस तरह का फैसला है। क्या ये फैसला सही भी है? आप भी देखिये ये वीडियो।

यहाँ देखें वीडियो:

ज्यादा देर नहीं टिकी मुंबई इंडियंस की चीटिंग

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अंपायर की ये चीटिंग ज्यादा देर तक नहीं चली। 19.2 ओवर में ही हर्षल पटेल ने बवाल काटने वाले टिम डेविड को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। डेविड 14 रन पर पवेलियन लौटे। गेंद धीमी थी। पिच पर फेंकी गई और डेविड को स्विंग करने की गति नहीं दी, वह कठोर और सपाट गई, लेकिन लॉन्ग-ऑफ पर सीधे कुरेन के हाथों में समा गई। डेविड की उपयोगी पारी समाप्त हुई।

अब तक ऐसा है मैच का हाल

आपको बता दें कि पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम को खबर लिखे जाने तक 52 रन की दरकार है। क्रीज पर अशुतोष शर्मा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं और इसके टीम के 7 विकेट गिर चुके हैं। आशुतोष ही आखिरी उम्मीद हैं। अगर ये भी आउट हो जाएं तो पंजाब की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

ये भी पढें: VIDEO: कप्तानी के घमंड में रोहित शर्मा ने कभी नहीं किया ये काम, लेकिन आज हार्दिक की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल

Mayank Kumar

मेरा नाम मयंक कुमार है और मैं एक क्रिकेट प्रेमी, कंटेंट क्रिएटर और खेलों का सच्चा...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!