VIDEO: IPL 2024 became a bastion of injured players, India's second Zaheer Khan after Mayank Yadav also injured, was about to play World Cup

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में अब तक कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। जिसके चलते टीमों को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2024 में अब तक कुल 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जबकि लीग का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला जा रहा है।

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, T20 वर्ल्ड कप इस चोटिल खिलाड़ी को मौका मिल सकता था। लेकिन अब यह तेज गेंदबाज चोटिल होकर आईपीएल 2024 और T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है।

Advertisment
Advertisment

यह गेंदबाज हुआ चोटिल!

VIDEO: IPL 2024 बना चोटिल खिलाड़ियों का गढ़, मयंक यादव के बाद भारत का दूसरा ज़हीर खान भी चोटिल, खेलने वाला था वर्ल्ड कप 1

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे हैं मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के चलते बीच मुकाबला से ही ड्रेसिंग रूम में लौट गए। इसके बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि, खलील अहमद चोटिल हैं और वह आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं।जबकि खलील अहमद को T20 वर्ल्ड कप में भी मौका मिल सकता था।

क्योंकि, वह इस सीजन अब तक शानदार फार्म में चल रहे हैं। लेकिन अब उन्हें T20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ सकता है। वहीं, खलील अहमद की गेंदबाजी एक्शन देखकर कुछ फैंस उन्हें भारतीय टीम का दूसरा जहीर खान बताते हैं। क्योंकि, खलील अहमद भी बाएं हाथ से ही की तेज गेंदबाजी करते हैं। खलील अहमद जब चोटिल होकर मैदान से बाहर गए उस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें Video:

Advertisment
Advertisment

मयंक यादव भी हैं चोटिल

आईपीएल 2024 में खलील अहमद के अलावा लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी चोटिल चल रहे हैं। मयंक यादव अबतक 2 मुकाबके इस सीजन खेले हैं। जिसमें उनके नाम 6 विकेट है। मयंक यादव के चोटिल होने से लखनऊ को बड़ा झटका लगा है। जबकि इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा नितीश राणा और कुलदीप यादव भी चोटिल चल रहे हैं। लेकिन कुलदीप यादव दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में खेल रहे हैं।

खलील अहमद का आईपीएल में प्रदर्शन

बात करें तेज गेंदबाज खलील अहमद के आईपीएल में प्रदर्शन की तो उन्होंने अब तक इस सीजन कुल 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके नाम 9 विकेट है। खलील अहमद के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें T20 वर्ल्ड कप में शामिल किया जा सकता था।

लेकिन अब खलील अहमद चोट बाहर हो सकते हैं। जिसके चलते भारतीय टीम और दिल्ली कैपिटल्स दोनों को बड़ा झटका लग सकता है। खलील अहमद अब तक आईपीएल में कुल 49 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम कुल 66 विकेट झटक हैं और उन्होंने चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी भी की थी। जिसके चलते दिल्ली को जीत मिली थी।

Also Read: VIDEO: ‘तू बहरा है क्या..,’ LSG के खिलाफ ऋषभ पंत ने खुद की बचकानी हरकत, फिर अंपायर से किया झगड़ा, अब बचे मैच होंगे बैन!