VIDEO: Rituraj Gaikwad started doubting DRS King, then when proved wrong, Dhoni made fun like this

धोनी (Dhoni): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में इस सीजन का 34वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। जिसके चलते अब लखनऊ टीम 7 मैचों में 4 जीत हासिल कर चुकी है और प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को और भी मजबूत कर रही है।

बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स के पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ 19 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर मुकाबला जीत गई। वहीं, इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) अपने ही पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के फैसले पर शक कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisment
Advertisment

Ruturaj Gaikwad ने किया धोनी के फैसले पर शक!

VIDEO: DRS किंग पर शक करने चले थे ऋतुराज गायकवाड़, फिर गलत साबित होने पर धोनी ने यूं बनाया मजाक 1

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs LSG) के बीच खेले गए मुकाबले हमें एक बेहद ही शानदार नजारा देखने को मिला। जबकि मत्तीसा पथिराना की गेंद पर निकोलस पूरन शॉट लगाने से चुक गए और गेंद जाकर उनके पैड पर लगी। जिसके बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) एलबीडबल्यू के लिए काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने रिव्यु लेने का मन बनाया।

लेकिन विकेट के पीछे खड़े टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने उन्हें डीआरएस लेने से मना किया। हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ ने उसके बाद भी रिव्यु और उन्हें रिव्यु गवांना पड़ा। जिसके बाद धोनी अपने कप्तान के फैसले पर मजाक बनाते दिखे। बता दें कि, धोनी को रिव्यु के मामले में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता और उनके द्वारा लिए गए रिव्यु लगभग हमेशा सही रहता है।

यहां देखें Video:

Advertisment
Advertisment

धोनी ने लखनऊ के मैदान पर खेली तूफानी पारी

बता दें कि, लखनऊ के मैदान पर एक बार फिर एमएस धोनी आईपीएल 2024 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते दिखे। सीएसके टीम के समय पर ऐसा लग रही थी, 20 ओवर में 150-155 रन बना पाएगी। लेकिन 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एमएस धोनी ने लखनऊ के गेंदबाज़ों की अंत के ओवरों में जमकर धुनाई की।

जिसके चलते सीएसके 176 रन बना पाई। धोनी ने इस मुकाबले में मात्र 9 गेंदों में ही 28 रन बना दिए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। एमएस धोनी आईपीएल 2024 में अबतक तीन ताबड़तोड़ पारियां खेल चुकें हैं और उन्होंने इस सीजन 256 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Also Read: IPL 2025 से पहले संन्यास का ऐलान करेंगे धोनी समेत ये 9 दिग्गज खिलाड़ी, खेल रहे अपना आखिरी सीजन