IPL
IPL

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और आईपीएल का यह सत्र कई मायनों मने महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से खिलाड़ी आगामी T20 World Cup के लिए तैयार हो रहे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो IPL का यह सत्र क्रिकेट के नजरिए से ऐतिहासिक है क्योंकि इस सत्र के कई दिग्गज खिलाड़ी दोबारा मैदान में दिखाई नहीं देंगे। कहा जा रहा है कि, ये खिलाड़ी IPL 2025 से पहले अपने संन्यास का ऐलान करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

IPL 2025 से पहले संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये खिलाड़ी

IPL 2025 से पहले संन्यास का ऐलान करेंगे धोनी समेत ये 9 दिग्गज खिलाड़ी, खेल रहे अपना आखिरी सीजन 1

Advertisment
Advertisment

एमएस धोनी

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में कहा जा रहा है कि, IPL का यह सत्र इनके करियर का आखिरी सत्र साबित हो सकता है। इस सत्र में एमएस धोनी एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और वो बड़े ही आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं। धोनी ने इस सत्र में बल्लेबाजी के दौरान 7 मैचों की 5 पारियों में 255.88 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं।

ऋद्धिमान साहा

गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा इस सीजन पूरी तरह से बेअसर साबित हुए हैं और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, आईपीएल का यह सत्र इनके लिए आखिरी साबित हो सकता है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो इस सीजन गुजरात जिस बुरे दौर से गुजर रही है उसमें इनका खरबा फ़ॉर्म भी जिम्मेदार है।

दिनेश कार्तिक

IPL 2024 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के बारे में कहा जा रहा है कि, यह सत्र उनके करियर का सबसे खास सत्र हो सकता है और वो भारतीय टीम में दोबारा प्रवेश भी कर सकते हैं। मगर इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, कार्तिक ने इस बात को पहले ही जाहिर कर दिया है कि, यह सत्र उनका आखिरी सत्र होगा। इस सीजन कार्तिक के बल्ले से 205 के स्ट्राइक रेट से 226 रन निकले हैं।

फाफ़ डु प्लेसिस

RCB के कप्तान फाफ़ डु प्लेसिस इस सीजन में बुरी तरह से फेल हो रहे हैं और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, यह सत्र उनके लिए बहुत ही अधिक खास हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस सीजन के बाद RCB की मैनेजमेंट इन्हें रिटेन नहीं करेगी और बाकी फ्रेंचाइजी इन्हें अपने साथ जोड़ने में इच्छुक नहीं हैं, इसी वजह से ये संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

अमित मिश्रा

लखनऊ सुपर जाइन्टस के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक अमित मिश्रा को इस सत्र में एक भी बार प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है और कहा जा रहा है कि, आगामी मैचों में भी इन्हें मौका मिल पाना मुश्किल है। इसी वजह से इस सत्र के बाद ये अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

पीयूष चावला

मुंबई इंडियंस के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक पीयूष चावला के बारे में कहा जा रहा है कि, इस सत्र के बाद इन्हें अब दोबारा खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा। चावला को शुरुआती कुछ मैचों में खेलने का मौका दिया गया था मगर इन्होंने टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, इसी वजह से इन्हें ड्रॉप किया गया है।

शिखर धवन

धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी बतौर बल्लेबाज इस सत्र में पंजाब किंग्स के लिए बेअसर साबित हुए हैं और इसके साथ ही अब ये चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। शिखर धवन के बारे में कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इन्हें भी आगामी नीलामी से पहले रिलीज कर सकती है और ये संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

रविचंद्रन अश्विन

टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक रविचंद्रन अश्विन अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, मगर कहा जा रहा है कि, IPL 2024 उनके करियर का आखिरी सत्र साबित हो सकता है और वो इसके बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के बारे में भी कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट IPL 2025 की नीलामी से पहले इन्हें रिलीज कर सकती है और इन्हें अब IPL 2025 में कोई खरीददार मिल पाना मुश्किल है। इसी वजह से ये भी अपने करियर को विराम लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – टी20 विश्व कप में हार्दिक पंड्या की जगह इस खिलाड़ी को मौका देना चाहते हैं रोहित-अगरकर, मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला

 

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...