Posted inICC T20 World Cup

IND vs ENG: एक भी गेंद नहीं फेंकी गई तो कौन पहुंचेगा फाइनल? समझिए ICC का नियम

IND vs ENG: If not a single ball is bowled, who will reach the final? Understand the ICC rules

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल 2 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा और इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में हमें खेलते नजर आएगी।

लेकिन क्या हो अगर बारिश आ जाए या किसी अन्य कारण के वजह से मैच में एक भी बॉल न डल सके तो कौन बनेगा चैंपियन। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जान लेते हैं कि कौन बनेगा चैंपियन।

लगातार तीसरी बार होगी दोनों टीमों की टक्कर

India-England clash will take place for the third consecutive time
India-England clash will take place for the third consecutive time

बता दें कि 2022 के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। इस दौरान भारत को एकतरफ़ा हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से बदला लिया और उसे टूर्नामेंट से नॉकआउट कर दिया। अब एक बार फिर 2026 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (T20 World Cup 2026 Semi Final) में दोनों टीमों की टक्कर होने जा रही है। तो देखना होगा कि इस बार कौन सी टीम विजेता बनेगी और आगे जाएगी।

ICC ने रखा है एक रिज़र्व डे

बता दें कि अगर भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच मैच बारिश या किसी अन्य कारण की वजह से रद्द हो जाता है, तो ICC ने एक रिज़र्व डे रखा है। अगर मैच में देरी होती है, तो अधिकारियों के पास गुरुवार को एक्स्ट्रा 90 मिनट और शुक्रवार को 120 मिनट का समय होगा, ताकि कम से कम 5 ओवर का मैच हो सके। लेकिन मैच न हो सका तो मामला उल्ट सकता है।

यह भी पढ़ें: बारिश से टूटेगा भारत के फाइनल खेलने का सपना! सेमीफाइनल रद्द होने पर इस वजह से इंग्लैंड को मिलेगी फाइनल में एंट्री

ये टीम जाएगी आगे

दरअसल, अगर बारिश या किसी अन्य कारण की वजह से मैच नहीं हो पता तो जो भी टीम सुपर 8 में ज्यादा पॉइंट्स पर रही थी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

मालूम हो कि सुपर 8 में इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीते थे। जबकि इंडिया ने दो में जीत दर्ज की थी। ऐसे में अगर मैच न हो सका तो इंग्लैंड फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। हालांकि उम्मीद रहेगी कि ऐसा कुछ भी न हो और एक फेयर मैच देखने को मिले।

कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े

बताते चलें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 5 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने दो जबकि इंडिया ने तीन में जीत दर्ज की है। वहीं ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो दोनों के बीच 29 मैच हुए हैं और इसमें इंडिया ने 17 और इंग्लैंड ने 12 में जीत दर्ज की है।

FAQs

इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच कब होगा?

5 मार्च

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग के बीच इंग्लैंड का बड़ा निर्णय, अब आगे नहीं खेलेगी कोई भी मैच, बिना खेले हो रही लंदन रवाना

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!