Posted inICC T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर्स की लिस्ट

List of the top 10 players with the most runs in the T20 World Cup.

Most Runs In T20 World Cup History: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इसके कुल 9 संस्करण खेले जा चुके हैं। 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा टी20 वर्ल्ड कप इसका दसवां संस्करण होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है, क्योंकि एक बार फिर हमें रनों की बरसात देखने को मिलेगी।

लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि अब तक इस टूर्नामेंट में किन खिलाड़ियों ने रनों की बरसात कर रखी है। यानी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

List of top 10 batsmen with the most runs in the T20 World Cup.
List of top 10 batsmen with the most runs in the T20 World Cup.

एबी डिविलियर्स (AB de Villiers)

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले दसवें पर साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डीविलियर्स हैं। 2007 से 2016 टी20 वर्ल्ड कप का खेलते नजर आए एबी के नाम 30 मैचों की 29 पारियों में 717 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 79* के बेस्ट स्कोर के साथ पांच अर्धशतक जड़ने का कारनामा भी कर रखा है। MR 360 के नाम इस दौरान 51 चौके और 30 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।

केन विलियमसन (Kane Williamson)

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। विलियमसन के नाम 29 मैचों की 27 पारियों में तीन अर्धशतक के साथ कुल 727 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो कि उन्होंने 2012 टी20 वर्ल्ड कप से 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बीच बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 85 का रहा है। केन विलियमसन ने इस टूर्नामेंट में 71 चौके और 14 छक्के जड़ रखे हैं।

शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan)

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 8वें स्थान पर हैं। उन्होंने 43 मैचों में चार अर्धशतक के साथ 853 रन बना रखे हैं। उनका बेस्ट स्कोर 84 का है और उन्होंने 2007 से 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक अपना कहर ढाया। साकिब ने 74 चौके और 24 छक्के जड़ने का कारनामा कर रखा है।

तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan)

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं, जिन्होंने 35 मैचों की 34 पारियों में 6 अर्धशतकों की बदौलत कुल 897 रन बनाने का कारनामा किया है। उन्होंने यह कारनामा 2007 से 2016 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के दौरान किया। इस बीच इस श्रीलंकाई स्टार ने 101 चौके और 20 छक्के भी जड़े।

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसा पाकिस्तान का स्पिनर, ‘भट्टा’ गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी कर रहे ICC से शिकायत, अब होगा बैन

क्रिस गेल (Chris Gayle)

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। क्रिस गेल के नाम दो शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने 33 मैचों की 31 पारियों में 965 रन बनाए हैं। इस बीच गेल ने 78 चौके और 63 छक्के जड़ने का कारनामा कर रखा है। उन्होंने यह सब 2007 टी20 वर्ल्ड कप से लेकर 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बीच किया।

डेविड वार्नर (David Warner)

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं। डेविड वार्नर ने 8 अर्धशतकों की मदद से 41 मैचों में कुल 984 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2009 से टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान बनाया। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 89* का रहा है। उनके बल्ले से 103 चौके जबकि 40 छक्के आए हैं।

जोस बटलर (Jos Buttler)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री के 35 मैचों की 34 पारियों में 1013 रन बनाए हैं और इस बार भी वह हमें खेलते दिखाई देंगे। ऐसे में काफी उम्मीद है कि वह इस बार टॉप पर आ सकते हैं। उन्होंने 2012 में पहली बार कोई टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेला था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 91 चौके और 43 छक्के जड़े हैं।

महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene)

श्रीलंका दिग्गज महेला जयवर्धने के नाम 31 मैचों की 31 पारियों में एक शतक और छह अर्धशतक के साथ कुल 1016 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो कि उन्होंने 2007 से 2014 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के दौरान बनाया। उन्होंने इस बीच 111 चौके वहीं 25 छक्के जड़े। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन का रहा।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय क्रिकेट टीम को 2024 का टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जिताने वाले हिटमैन रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा के नाम 47 मैचों की 44 पारियों में कुल 1220 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो कि उन्होंने 12 अर्धशतक की मदद से बनाया है। इस बीच उन्होंने 115 चौके और 50 छक्के जड़े हैं। हिटमैन ने इस दौरान 92 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली है।

विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) हिस्ट्री के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने 35 मैचों की 33 पारियों में 1292 बना रखे हैं, जो कि उन्होंने 15 अर्धशतकों की बदौलत बनाए हैं। उनके नाम 111 चौके और 35 छक्के दर्ज हैं। किंग का बेस्ट स्कोर 89* का है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ी का नाम समयावधि (Span) मैच (Mat) पारियां (Inns) कुल रन उच्चतम स्कोर (HS) औसत (Ave) गेंदे खेली (BF) स्ट्राइक रेट (SR) 100 50 चौके (4s) छक्के (6s)
विराट कोहली 2012-2024 35 33 1292 89* 58.72 1003 128.81 0 15 111 35
रोहित शर्मा 2007-2024 47 44 1220 92 34.85 917 133.04 0 12 115 50
महेला जयवर्धने 2007-2014 31 31 1016 100 39.07 754 134.74 1 6 111 25
जोस बटलर 2012-2024 35 34 1013 101* 42.2 688 147.23 1 5 91 43
डेविड वार्नर 2009-2024 41 41 984 89* 25.89 733 134.24 0 8 103 40
क्रिस गेल 2007-2021 33 31 965 117 34.46 676 142.75 2 7 78 63
तिलकरत्ने दिलशान 2007-2016 35 34 897 96* 30.93 723 124.06 0 6 101 20
शाकिब अल हसन 2007-2024 43 43 853 84 23.05 710 120.14 0 4 74 24
केन विलियमसन 2012-2024 29 27 727 85 31.6 646 112.53 0 3 71 14
एबी डिविलियर्स 2007-2016 30 29 717 79* 29.87 500 143.4 0 5 51 30

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है?

विराट कोहली

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप मैचों के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, आयुष बदोनी बने कप्तान, तिलक की भी हुई एंट्री

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!