IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की चर्चा अब तेज हो गई है, क्योंकि 16 दिसंबर को ऑक्शन होना है। इस बार नीलामी का आयोजन अबू धाबी में होगा। अभी तक आईपीएल ने ऑक्शन में शामिल होने वाले प्लेयर्स की आधिकारिक लिस्ट नहीं जारी की है लेकिन रिपोर्ट्स के माध्यम से कुछ अहम जानकारी सामने आ चुकी है।
जी हाँ, क्रिकबज और ईएसपीएन क्रिकइंफो जैसे लोकप्रिय साइट ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर अहम अपडेट दिया है और बताया है कि कुल कितने खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा बनेंगे, साथ ही कौन से खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है।
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कुल 1355 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिसमें भारत के अलावा 14 अलग-अलग देशों के प्लेयर भी शामिल हैं। इन 14 देशों के विदेशी प्लेयर्स अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड और अमेरिका नाता रखते हैं।
IPL 2026 के ऑक्शन में मलेशिया से भी एक खिलाड़ी को एंट्री मिली है। भारत में जन्मे दाएं हाथ के ऑलराउंडर वीरनदीप सिंह ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अपनी एंट्री दी है।
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए 45 खिलाड़ियों ने रखा अपना बेस प्राइस 2 करोड़
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 45 खिलाड़ियों ने टॉप बेस प्राइस यानी 2 करोड़ रखा है। इस बेस प्राइस में ज्यादातर विदेशी खिलाड़ियों की भरमार है। भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। ये दो खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई हैं।
वेंकटेश अय्यर पर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जमकर पैसों की बरसात हुई थी और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन पर 23.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की थी। हालांकि, वेंकटेश सीजन के दौरान अपनी इस कीमत के साथ प्रदर्शन से न्याय नहीं कर पाए और इसी वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, औसत प्रदर्शन के बावजूद मिनी ऑक्शन में उन्हें कई टीमें टारगेट कर सकती हैं। अब देखना होगा कि इस बार उनके हाथ में कितना पैसा आता है।
बात करें लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की तो उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज किया है। बिश्नोई का प्रदर्शन कुछ सीजन से उम्मीद के मुताबिक नहीं देखने को मिला, इसी वजह से उन्हें इस बार रिलीज कर दिया गया। हालांकि, वो एक अच्छे स्पिनर हैं और उनके ऊपर आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई टीमें दांव लगा सकती हैं, जिसके कारण उनके हाथ बड़ी रकम लग सकती है।
देश के आधार पर 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
भारत (India)
रवि बिश्नोई
FAQs
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए कितने प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है?
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए किन 2 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है?
यह भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिया अपना नाम, इस वजह से खेलने से किया इंकार