Posted inIndian Premier League (IPL)

पीला रंग, नया अंदाज़, IPL 2026 में बदले लुक के साथ उतरेगी CSK, नई जर्सी लॉन्च

पीला रंग, नया अंदाज़, IPL 2026 में बदले लुक के साथ उतरेगी CSK, नई जर्सी लॉन्च

CSK’s new jersey for IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अभी समापन नहीं हुआ है लेकिन आईपीएल के आगामी सीजन के लिए टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईपीएल का 19वां सीजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। पहले जानकारी मिली थी कि 26 तारीख से आगाज हो सकता है लेकिन अब बताया जा रहा है कि 28 मार्च से सीजन की शुरुआत हो सकती है।

इस बीच IPL 2026 के लिए टीमों ने अपनी नई जर्सी भी लॉन्च करना शुरू कर दिया है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की थी। वहीं, अब इस लिस्ट में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी जुड़ गया है।

IPL 2026 के लिए CSK ने अपनी जर्सी में किया बड़ा बदलाव

पीला रंग, नया अंदाज़, IPL 2026 में बदले लुक के साथ उतरेगी CSK, नई जर्सी लॉन्च

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिचले सीजन अपनी पीले रंग की वाली जर्सी में आर्मी प्रिंट को दोनों साइड के शोल्डर पर रखा था। वहीं, आगे की तरफ साइड में नीले रंग की पट्टी दोनों तरफ दी हुई थी। हालांकि, इस बार CSK ने नीली पट्टी को पूरी तरह से हटा दिया है। वहीं, आर्मी प्रिंट को आगे की तरफ पतली पट्टी के रूप में दोनों साइड इस्तेमाल किया है। जर्सी का रंग पीला ही है। वहीं, उसमें बाईं तरफ टीम का लोगो लगा हुआ है और उसके ऊपर पांच स्टार हैं, जो यह बताते हैं कि टीम ने पांच बार ट्रॉफी जीती है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी जर्सी को खास वीडियो की मदद से लॉन्च किया, जिसमें एमएस धोनी की एंट्री भी दिखाई गई है। धोनी ने आगामी सीजन के लिए CSK के खेमे को ज्वाइन कर लिया है और सबसे पहले उनके नंबर वाली जर्सी ही फैंस को दिखाई गई।

चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा शेयर किए गए खास वीडियो में टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ समेत कई अहम खिलाड़ी नजर आए। पहली बार CSK में चुने गए सरफराज खान को भी वीडियो में देखा गया। हालांकि, इस वीडियो में संजू सैमसन नहीं नजर आए। इसके पीछे की वजह उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल होना बताया जा रहा है। संजू अभी टीम इंडिया के साथ हैं और वर्ल्ड कप के बाद ही CSK से जुड़ेंगे।

IPL 2025 में CSK का प्रदर्शन रहा था खराब

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी टाइटल 2023 के सीजन में जीता था। इसके बाद से ही टीम को खिताबी जीत नसीब नहीं हुई है। वहीं, आईपीएल 2025 का सीजन इस टीम के लिए काफी खराब रहा था। CSK को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था और उसने 14 में से सिर्फ चार मैच ही जीते थे। शायद यही वजह रही कि फ्यूचर को तवज्जो दी गई। बीच सीजन कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया। वहीं, मिनी ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा व सैम करन को ट्रेड कर संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 के लिए CSK का स्क्वाड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉलक्स

FAQs

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान कौन है?
रुतुराज गायकवाड़

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को हराते ही भारत सेमीफाइनल में, फिर जानें इंग्लैंड या न्यूजीलैंड में किससे होगी टक्कर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!