Posted inIndian Premier League (IPL)

मैथ्यू हेडन के बाद इस दिग्गज को भी गुजरात टाइटन्स ने बनाया अपना कोच, टीम इंडिया के लिए खेला हुआ 19 वनडे 2 टेस्ट

Following Matthew Hayden, the Gujarat Titans have appointed yet another legend as their coach—a player who represented Team India in 19 ODIs and 2 Tests.

Gujarat Titans IPL 2026: आईपीएल 2023 के बाद से गुजरात टाइटंस एक भी बार फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है, जिस वजह से गुजरात टाइटंस की मैनेजमेंट आईपीएल 2026 से पहले कई बड़े कदम उठाते नजर आ रही है। हाल ही में इस टीम ने मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया था और अब इसी कड़ी में एक और खिलाड़ी की कोचिंग स्टाफ में एंट्री हो गई है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो बना है GT का हिस्सा।

इस खिलाड़ी की हुई Gujarat Titans में एंट्री

बता दें कि मैथ्यू हेडन के बाद गुजरात टाइटंस के स्क्वाड जिस खिलाड़ी की एंट्री हुई है वो 52 साल के विजय दहिया हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुके विजय दहिया आईपीएल 2026 सीजन में गुजरात टाइटंस के खेमे में बतौर असिस्टेंट कोच काम करते नजर आने वाले हैं। गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है।

काफी अच्छा रहा है Vijay Dahiya का रिकॉर्ड

The Gujarat Titans franchise has appointed Vijay Dahiya as its assistant coach.
The Gujarat Titans franchise has appointed Vijay Dahiya as its assistant coach.

दरअसल, विजय दहिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दो टेस्ट और 19 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान ठीक-ठाक प्रदर्शन भी किया है। हालांकि उन्होंने ज्यादा नाम अपनी कोचिंग से कमाया है। उनके कोचिंग का काफी अनुभव है।

10 मई, 1973, दिल्ली में दिल्ली में जन्मे इस खिलाड़ी ने अपने कोचिंग करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हुई हैं। वो सबसे पहले दिल्ली के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जिसने 2007-08 सीज़न में दिल्ली टीम को रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताया। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया। KKR के 2012 और 2014 में उनकी पहली दो चैंपियनशिप जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

इसके बाद साल 2019 में वो दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य टैलेंट स्काउट बने और कई खिलाड़ियों को इंट्रोडूज किया। मगर बाद में वो लखनऊ सुपर जायंट्स में सहायक कोच के रूप में शामिल हुए। मगर अब 2026 सीजन में वो हेड कोच आशीष नेहरा के साथ मिलकर टीम को खिताब जिताने की कोशिश करते दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा, कीर्ति आज़ाद को सुनाई खरी-खरी, बोले- आस्था का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए

ऐसा रहा है टीम का रिकॉर्ड

बताते चलें कि गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 में डेब्यू किया था और पहले ही सीजन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान उसने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता। 2023 में भी यह टीम फाइनल में गई। लेकिन वहां ट्रॉफी नहीं जीत पाई। उस दौरान उसे चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन उसके बाद से ही ये टीम फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी है। 2025 सीजन के दौरान यह टीम प्लेऑफ में जरूर गई थी। मगर प्लेऑफ मैचों में हार आगे नहीं जा सकी थी। हालांकि 2026 सीजन में यह टीम खिताब भी जीत सकती है।

FAQs

गुजरात टाइटंस का हेड कोच कौन है?

शुभमन गिल

यह भी पढ़ें: इस हरकत से विवादों में आए Hardik Pandya, तिरंगे का अपमान करते हुए VIDEO हुआ तेजी से वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!