Posted inIndian Premier League (IPL)

आईपीएल 2026 के लिए SRH ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान, काव्या मारन ने भारत के दुश्मन को दी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 के लिए SRH ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान, काव्या मारन ने भारत के दुश्मन को दी जिम्मेदारी

SRH Captain For IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट का खुलासा कर दिया। सभी टीमों ने काफी सारे खिलाड़ी रिटेन किए हैं, जबकि कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपने स्क्वाड से 8 खिलाड़ी बाहर किए हैं, जिसमें से मोहम्मद शमी ट्रेड हुए हैं।

रिटेंशन लिस्ट का खुलासा करने के बाद, SRH की मालकिन काव्या मारन ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम के कप्तान का नाम भी घोषित कर दिया है और ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी दी है, जिसे भारत का दुश्मन माना जाता है।

काव्या मारन ने भारत के दुश्मन को IPL 2026 के लिए बनाया SRH का कप्तान

आईपीएल 2026 के लिए SRH ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान, काव्या मारन ने भारत के दुश्मन को दी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 के लिए काव्या मारन की हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भी शामिल हैं। कमिंस को ही एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने पिछले दो सीजन से एसआरएच की कमान संभाल रखी थी और अब आगामी सीजन में भी टीम को लीड करते नजर आएंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर ख़ास पोस्ट के माध्यम से आईपीएल 2026 के लिए भी पैट कमिंस को कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की। कमिंस की अगुवाई में हैदराबाद की टीम के खेलने का अंदाज पूरी तरह बदल गया और 2016 की चैंपियन अब आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेलती है।

2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन तब उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2025 में एसआरएच प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद काव्या मारन ने कमिंस पर अपना भरोसा कायम रखा है।

पैट कमिंस को क्यों माना जाता है भारत का दुश्मन

आप सोच रहे होंगे कि SRH के कप्तान पैट कमिंस को भारत का दुश्मन क्यों माना जाता है, तो इसके पीछे उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम के द्वारा टीम इंडिया को मिलने वाली कई दिल तोड़ने वाली हार हैं। जी हां, 2023 में भारत को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था, उस समय कंगारू टीम की कमान कमिंस ही संभाल रहे थे।

वहीं, इसके बाद सबसे बड़ा झटका 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में लगा, जब टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली टीम इंडिया को कमिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी और उनका ख़िताब जीतने का सपना टूट गया। फिर पिछले साल जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया तो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी कंगारुओं ने कमिंस की कप्तानी में बाजी मारी और भारत का डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया। इसी वजह से भारतीय फैंस पैट कमिंस को टीम इंडिया का दुश्मन मानते हैं।

IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन-रिलीज

रिटेन प्लेयर: अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्राइडन कार्स, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिन्दु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), स्मरण रविचंदरन, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी

रिलीज प्लेयर: अभिनव मनोहर, एडम जम्पा, अथर्व तायडे, राहुल चाहर, सचिन बेबी, सिमरजीत सिंह, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी (ट्रेड)

FAQs

IPL 2026 के लिए SRH का कप्तान किसे बनाया गया है?
IPL 2026 के लिए SRH का कप्तान पैट कमिंस को बनाया गया है।
IPL 2026 के लिए SRH ने कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया है?
IPL 2026 के लिए SRH ने 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल चोटिल, अब ये खिलाड़ी होंगे अफ्रीका ODI सीरीज में कप्तान और टी20 सीरीज में उपकप्तान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!