Posted inIndian Premier League (IPL)

22 साल में शादी और अब अचानक ले लिया तलाक, CSK खिलाड़ी का टुटा परिवार

Married at 22, now divorced suddenly, CSK player's family is broken

CSK: आज के क्रिकेट में शादी और तलाक काफी आम हो गया है। अक्सर लोग शादी के कुछ ही समय बाद तलाक ले लेते हैं। अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे ही क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज 22 साल की उम्र में शादी की और अब 26 साल का होते-होते तलाक ले चुका है। वो खिलाड़ी इस समय चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल है और भारतीय टीम के लिए भी खेल चुका है।

इस खिलाड़ी का टुटा परिवार

Rahul Chahar and Ishani Johar tied the knot in Goa on March 9, 2022. But now, even before their fourth wedding anniversary, the two have separated.
Rahul Chahar and Ishani Johar tied the knot in Goa on March 9, 2022. But now, even before their fourth wedding anniversary, the two have separated.

दरअसल, जिस खिलाड़ी का परिवार टूटा है वो स्टार स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) हैं। ऑलराउंडर दीपक चाहर के चचेरे भाई राहुल चाहर ने 22 साल की उम्र में शादी कर ली थी और अब 26 साल में उनका तलाक हो गया है। उन्होंने अपने तलाक की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

एनिवर्सरी से पहले ही हो गए अलग

मालूम हो कि राहुल चाहर (Rahul Chahar) और ईशानी जौहर ने 9 मार्च 2022 को गोवा में 7 फेरे लिए थे। इस दौरान शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के लोग ही शामिल थे। उस शादी की काफी चर्चा हुई थी, चूंकि उस दौरान तक वो इंडिया खेल रहे थे और आईपीएल में भी कहर ढा रहे थे। हालांकि अब शादी की चौथी सालगिरह से पहले ही दोनों अलग हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: मैदान पर अचानक मचा हड़कंप, मधुमक्खियों के धावे से 15-20 खिलाड़ी घायल, सभी पहुंचे अस्पताल

Rahul Chahar ने कही ये बात

अपने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट साझा करते हुए राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने लिखा, उनके लिए जो इससे संबद्ध हो सकते हैं। मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस ज़िंदगी को पूरी तरह समझ पाता, जिसे मैं सच में बनाना चाहता था।”

“इसके बाद कई सालों तक ऐसे सबक मिले, जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी, और पिछले पंद्रह महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए, जिसमें मैंने सब्र, हिम्मत और वह ताकत सीखी जो सच में कुछ लोगों को नहीं मिलती।”

“आज, मेरी ज़िंदगी का वह चैप्टर ऑफिशियली खत्म हो रहा है। सही लीगल प्रोसेस के बाद, मेरे रेज़ोल्यूशन के साथ मामला सुलझ गया है, जिसमें बहुत खर्च आया था, और मेरी ज़िंदगी के इस फेज़ को फाइनली पूरा कर दिया है।”

“मैं इस चैप्टर को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि साफ़-साफ़ खत्म कर रहा हूँ। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं।”

भारत के लिए 7 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले स्टार खिलाड़ी ने आगे कहा, “मैं ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सेल्फ़-अवेयर और इस बात को लेकर पक्का होकर आगे बढ़ रहा हूँ कि मैं कैसी ज़िंदगी बनाने का हकदार हूँ। यह कोई एंडिंग नहीं है। यह एक रिलीज़ है। एक रीसेट। एक वादा कि यहाँ से मैं जो कुछ भी बनाऊँगा वह सेल्फ़-रिस्पेक्ट, शांति और बेहतर चॉइस पर टिका होगा। मैं आगे कोई कड़वाहट नहीं, सिर्फ़ सबक, इज़्ज़त और फिर से शुरू करने की हिम्मत लेकर जा रहा हूँ।”

FAQs

राहुल चाहर की शादी किस उम्र में हुई थी?

22 साल

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम में बदलाव, घायल खिलाड़ी की जगह नए चेहरे को मौका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!