Posted inWWE, WWE News

WWE Backlash 2024 में ब्लडलाइन के नए सदस्य की होंगी एंट्री, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

WWE Backlash 2024 में ब्लडलाइन के नए सदस्य की होंगी एंट्री, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा 1

Jacob Fatu: WWE में शुरुआत से ही अनोआ’ई परिवार (Anoa’i Family) का दबदबा देखने को मिला हैं, जिसमें सैम फाटू, रिकिशी, द रॉक, रोमन रेंस, उमागा, योकोजुना और द उसोज़ की तरह कई चर्चित नाम दर्ज हैं। हालिया में Bloodline के नए सदस्य को लेकर खुलासा हुआ है कि वो बहुत जल्द WWE के साथ जुड़ने वाले हैं। साथ ही उनको हॉल ऑफ फेमर रिकिशी के द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने द उसोज़ से प्रेरणा लेते हुए प्रोफेशनल रेसलिंग का सफर शुरू किया था।

यह भी पढ़े: WWE WrestleMania XL में टाइटल गंवाने के बाद पूर्व चैंपियन रोमन रेंस कहाँ हैं, क्या कर रहे हैं और कब तक वापसी करेंगे? 

आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं, जैकब फाटू की। उन्होंने लगभग 7 सालों तक कई प्रोमोशंस में अकेले काम किया और फिर उन्होंने अनोआ’ई परिवार के सदस्य के साथ टीम बनाकर Major League Wrestling (MLW) में तगड़ा काम किया। उनके नाम एक कीर्तिमान भी दर्ज है। जैकब ने बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टाइटल को 819 दिनों तक होल्ड किया था, जोकि MLW प्रोफेशनल रेसलिंग के इतिहास का सबसे लंबा टाइटल रन रहा हैं।

कुछ ही समय पहले रिकिशी ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया था कि फरवरी 2024 में जैकब ने MLW के साथ 5 वर्षों का कार्यकाल समाप्त कर दिया। वैसे 8 अप्रैल 2024 को PWInsider, Wrestling Observer & Fightful ने ताजा रिपोर्ट्स को जारी करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया था। उन्होंने बताया था कि जैकब ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साईन किया है और वो बहुत जल्द वापसी करेंगे।

पिछले हफ्ते PWInsider ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि जैकब फाटू WWE के अंदर कुछ ही दिनों में डेब्यू करने वाले हैं लेकिन उन्होंने अपने बयान को वापस ले लिया था। हालांकि, WWE फैंस के द्वारा ट्विटर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि Backlash 2024 में Bloodline के नए सदस्य की एंट्री होंगी, जिसका नाम जैकब फाटू होगा और वो अपने कजिन भाइयों को बचाने के लिए डेब्यू करते हुए नजर आएंगे।

WWE Backlash France 2024 में जैकब फाटू की होंगी एंट्री

WWE Backlash France 2024 में जैकब फाटू की होंगी एंट्री
WWE Backlash France 2024 में जैकब फाटू की होंगी एंट्री

पिछले हफ्ते हुए SmackDown एपिसोड में The Bloodline और केविन ओवंस के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला था। इसी बीच केविन ओवंस को बचाने के लिए रैंडी ओवंस ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री की थी। इसके बाद WWE ने आधिकारिक रूप से Backlash France 2024 के लिए द ब्लडलाइन बनाम रैंडी ऑर्टन और केविन ओवंस के मैच का ऐलान किया था।

हालांकि, WWE मेन इवेंट में लगातार सुरपराजिंग रिटेन करते आए हैं। इस वजह से कुछ रिपोर्ट्स और ट्विटर (मौजूदा X) पर खुलासा किया जा रहा है कि इस मैच के दौरान जैकब फाटू का जबरदस्त अंदाज में डेब्यू होने वाला है, जोकि दर्शकों को उत्साहित करेगा।

यह भी पढ़े: WWE फैंस के द्वारा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार को लेकर लीजेंड The Undertaker ने किया बड़ा खुलासा, हील टर्न को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान 

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!