WWE Draft 2024: नियमों को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, Raw SmackDown और NXT के ये सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा 1

Draft: WWE का अगला इवेंट Draft 2024 होने वाला हैं, जोकि दो नाईट्स में आयोजित किया जाएगा। पहले के मुकाबले आगामी ड्राफ्ट में काफी बदलाव देखने की उम्मीद की जा रही हैं। कंपनी के द्वारा Draft का आयोजन दो नाईट्स में होगा। इसकी शुरुआत 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को होंगी और यह 29 अप्रैल (सोमवार) 2024 तक चलेगा। भारत में इसका लाइव प्रसारण एक दिन बाद आएगा। इसका अर्थ है कि पहली नाईट 27 अप्रैल (शनिवार) और दूसरी नाईट 30 अप्रैल (मगंलवार) को सुबह 5:30 am लाइव प्रसारित होगा। इस आर्टिकल में हम Draft के नियमों और तीनों ब्रांड्स में कौन-कौन से सुपरस्टार्स भाग ले रहे हैं, जानकारी देने वाले हैं।

यह भी पढ़े: 3 बड़े कारण क्यों रोमन रेंस के भाई जे उसो को अगला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए

WWE Draft 2024 के नियमों पर एक नजर

  1. हर ब्रांड के चैंपियनशिप को प्रोटेक्टेड रखा गया हैं। इसका अर्थ है कि यह ड्राफ्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। नतीजों के मुताबिक डेमियन प्रीस्ट, बैकी लिंच, ऑसम ट्रुथ (आर ट्रुथ और द मिज) और सैमी जेन रॉ में बने रहेंगे। वहीं, कोडी रोड्स, बेली, ए-टाउन डाउन अंडर (ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर) और लोगन पॉल स्मैकडाउन के साथ बने रहेंगे।
  2. चैंपियंस को अपनी इच्छा के मुताबिक ब्रांड्स बदलने की अनुमति होंगी। WWE वीमेंस टैग टीम चैंपियंस आसुका और केरी सेन ड्राफ्ट का हिस्सा बनेंगी। अगर वो चैंपियनशिप हार जाती हैं, तो इच्छा के मुताबिक ब्रांड बदल सकती हैं।
  3. SmackDown (शुक्रवार) को ड्राफ्ट के 4 राउंड देखने को मिलेंगे, जिसमें 16 पिक्स किए जाएंगे। प्रत्यके ब्रांड से 8-8 पिक्स होंगे।
  4. Raw (सोमवार) को ड्राफ्ट के 6 राउंड देखने को मिलेंगे, जिसमें कुल 24 पिक्स किए जाएंगे। प्रत्येक ब्रांड के 12-12 पिक्स होंगे।
  5. SmackDown का पहला पिक शुक्रवार को होगा। वहीं, Raw का पहला पिक सोमवार को होगा।
  6. बैकलैश 2024 फ्रांस के बाद 6 मई 2024 से Raw और SmackDonw में यह सुपरस्टार्स मेन रोस्टर में धमाल मचांएगे।

WWE SmackDown (शुक्रवार) को ड्राफ्ट में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट पर एक नजर

  • एजे स्टाइल्स
  • अल्बा फायर और इस्ला डौन
  • अल्फा अकादमी (चेड गेबल , ओटिस, अकीरा टोजावा और मक्सिन डुप्री)
  • एंड्राडे
  • बियांका ब्लेयर
  • ब्रॉन ब्रेकर
  • सेड्रिक एलेक्सजेंडर और अशांते अडोनिस
  • आईवर
  • जे उसे
  • एलए नाइट
  • लिव मॉर्गन
  • नाया जैक्स
  • रैंडी ऑर्टन
  • रिकोशै
  • सैथ रोलिंस
  • शायना बैजलर
  • शेमस
  • द ब्लडलाइन (रोमन रेंस, सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और पॉल हेमन)
  • द ओसी (ल्यूक गैलोस, कार्ल एंडरसन और मीचीन)
  • जोई स्टार्क

* NXT के सुपरस्टार्स भी Draft का हिस्सा होंगे।

WWE Raw (सोमवार) को ड्राफ्ट में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट पर एक नजर

  • डीआईव्हाय (जॉनी गार्गानो और टॉमैसो सिएम्पा)
  • अपोलो क्रुज
  • ब्रॉन स्ट्रोमैन
  • ब्रोंसन रीड
  • कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल
  • चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवे
  • सिएम पंक
  • द क्रीड ब्रदर्स (जूलियस क्रीड, ब्रूटस क्रीड और आइवी नीले)
  • डैमेज कंट्रोल (इयो स्काई, डकोटा काई और काबुकी वॉरियर)
  • ड्रू मैकइंटायर
  • फाइनल टेस्टामेंट (कैरियर क्रॉस, AOP, शार्लेट और पॉल)
  • जिओवानी विंची
  • इम्पीरियम (गुंथर और लुडविंग काइजर)
  • चेड कारगिल
  • जजमेंट डे (फिन बैलर, डोमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना)
  • केडन कार्टर और कटाना चांस
  • केविन ओवंस
  • लिगाड़ो डेल फैंटासमा (सैंटोस एस्कोबार, एंजल, बर्टो और एलेक्ट्रा लोपेज़)
  • एलडब्यूओ (रे मिस्टीरियो, कर्लीटो, ड्रैगन ली, क्रूज़ डेल टारो, जोआक्विन वाइल्ड और ज़ेलिना वेगा)
  • नेओमी
  • नटालिया
  • न्यू कैच रिपब्लिक (पिट डन और टायलर बेट)
  • न्यू डे (कोफ़ी किंग्स्टन और जेवियर वुड्स)
  • ओडिसी जोंस
  • प्रीटी डेडली (एल्टन प्रिंस और किट विल्सन)
  • शिंसके नाकामुरा
  • टेगन नॉक्स
  • द प्राइड (बॉबी लैश्ले, स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और बी-फैब)
  • टिफ़िनि स्ट्रैटन

* NXT के सुपरस्टार्स भी Draft का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: मैच कार्ड और दो दिनों के तगड़े एक्शन को भारत में कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं? जानिए महत्वपूर्ण डिटेल्स