WWE Draft 2024: मैच कार्ड और दो दिनों के तगड़े एक्शन को भारत में कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं? जानिए महत्वपूर्ण डिटेल्स 1

Draft: WWE Draft मुख्य रूप से Raw और SmackDown के सुपरस्टार्स को एक ब्रांड से दूसरे ब्रांड में ट्रेंड करने की प्रक्रिया हैं। आपको बता दें कि WWE कंपनी के द्वारा 2002 में मेन रोस्टर में SmackDown के रूप नए ब्रांड को पेश करते हुए दो भागों में विभाजित किया था।

WWE Draft की शुरुआत से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं और इसकी मदद से कंपनी में कई बदलाव देखने को मिले थे, जिसमें ब्रांड के अलग-अलग सुपरस्टार्स, एक्सक्लूसिव चैंपियनशिप टाइटल्स, वाइल्ड कार्ड नियन, प्रीमियम लाइव इवेंट (PLE), ब्रांड्स के सेपरेट मैनेजर, कॉमेंटेटर मैनेजर और अन्य चीजें शामिल थी।

Advertisment
Advertisment

अभी तक कंपनी के द्वारा कुल मिलाकर 17 WWE Draft का आयोजन हो चुका हैं और यह 18वां Draft सीजन होने वाला हैं। इस आर्टिकल में हम Draft को लेकर पूरी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

यह भी पढ़े: 3 बड़े कारण क्यों रोमन रेंस के भाई जे उसो को अगला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए

WWE Draft 2024 को कब और कितने बजे से देख पाएंगे

WWE Draft 2024 शोज  तारीख  समय 
नाईट 1 स्मैकडाउन 27 अप्रैल 2024 (शनिवार) 5.30 AM (IST)
नाईट 2 रॉ 30 अप्रैल 2024 (मंगलवार) 5.30 AM (IST)

Draft 2024 का आयोजन कहां होगा?

WWE Draft 2024 का आयोजन दो नाईट्स में किया जा रहा हैं। नाईट 1 का आयोजन SmackDown (26 अप्रैल 2024) को यूनाइटेड स्टेट के ऑहियो में होगा। वहीं, नाईट 2 का आयोजन Raw (29 अप्रैल 2024) को यूनाइटेड स्टेट के मिसौरी में होगा।

Advertisment
Advertisment

भारतीय समयानुसार कब, कहां और कितने बजे से देख पाएंगे?

भारतीय फैंस WWE Draft 2024 की Night 1 को 27 अप्रैल 2024 (शनिवार) और Night 2 को 30 अप्रैल 2024 (मंगलवार) को 5:30 बजे से लाइव देख पाएंगे। आपको बता दें कि लाइव एक्शन का लुफ्त उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही प्रीमियम उपयोगकर्ता WWE नेटवर्क पर जा सकते हैं।

इस शो की लाइवस्ट्रीम करने के लिए सोनी लिव, जियो टीवी और एयरटेल टीवी का उपयोग करें। वहीं, WWE शोज की हिंदी कमेंट्री का आनंद लेने के लिए सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, टेन 4 और टेन एचडी का इस्तेमाल कर पाएंगे।

WWE Draft 2024: इन ब्रांड्स के सुपरस्टार्स आएंगे नजर

WWE Draft में हर साल दो ब्रांड्स के सुपरस्टार्स नजर आएंगे लेकिन इस साल ड्राफ्ट 2024 में तीनों ब्रांड्स के सुपरस्टार्स धमाल मचाएंगे, जिसमें Raw, SmackDown और NXT शम्मिल हैं।

यह भी पढ़े: ये हैं वो 3 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE और यूनिवर्सल चैंपियन दोनों को अपने नाम किया हैं, नंबर-1 के ऐतिहासिक टाइटल रन से सभी प्रसंशक हैं रूबरू