Posted inWWE, WWE News

WWE सुपरस्टार Roman Reigns: सैलरी, नेट वर्थ, संपत्ति, कार कलेक्शन और महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर

WWE सुपरस्टार Roman Reigns: सैलरी, नेट वर्थ, संपत्ति, कार कलेक्शन और महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर 1

Roman Reigns: WWE मॉडर्न एरा में रोमन रेंस (Roman Reigns) प्रतिभाशाली सुपरस्टार हैं, जिन्होंने पिछले 5 वर्षों में कई महान उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने 2010 में डब्लूडब्लूई के साथ काम शुरू किया था। वो मेन रोस्टर में बतौर फेस और हील काम कर चुके हैं, जिनको दर्शकों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि WrestleMania XL में रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत हुआ। उन्होंने WWE प्रोफेशनल रेसलिंग के करियर में कई बेल्टों पर नाम कमाया हैं, जिसमें WWE चैंपियन, यूनिवर्सल चैंपियन, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और टैग टीम चैंपियन रहे हैं। इस आर्टिकल में हम Roman Reigns की सैलरी, नेट वर्थ, संपत्ति और कार कलेक्शन को लेकर जानकारी देंगे।

यह भी पढ़े: WWE Backlash 2024: फ्रांस में होने वाले सभी मुकाबलों को लेकर भविष्यवाणी, क्या कोडी रोड्स के हाथों से जाएगा टाइटल?

WWE में रोमन रेंस की सैलरी कितनी है?

WWE के द्वारा रोमन रेंस को सबसे ज्यादा भुगतान किया जाता है। साथ ही ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना और रैंडी ऑर्टन जैसे सुपरस्टार्स का नाम भी दर्ज हैं। वो हर साल लगभग $5 मिलियन डॉलर चार्ज करते हैं जोकि भारतियों पैसों में लगभग 41.69 करोड़ होते हैं। इसके अलावा भी बिग डॉग की मर्चेंडाइस और विज्ञापनों के माध्यम से काफी ज्यादा कमाई करते हैं।

रोमन रेंस की नेटवर्थ क्या हैं?

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में रोमन रेंस (Roman Reigns) की नेट वर्थ करीबन $20 मिलियन डॉलर हैं, जोकि भारतीय पैसों में 166.76 करोड़ के लगभग होंगी। आपको बता दें कि ट्राइबल चीफ की नेट वर्थ में हर साथ 22 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलती हैं। अधिकांश नेट वर्थ में उछाल प्रोमोशंस और एड्स के माध्यम से आया हैं।

रोमन रेंस के लक्जरी मकान को लेकर जानकारी

वर्तमान में हेड ऑफ द टेबल अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा के टांपा में रहते हैं, जहां उनकी पत्नी और पांच बच्चे (एक लड़की और चार लड़कें) साथ रहते हैं। उनके लक्जरी मकान की कीमत करीबन 2436K डॉलर हैं जोकि भारतीय पैसों में लगभग 20.31 करोड़ो होंगी।

WWE ट्राइबल चीफ का कार कलेक्शन

रोमन रेंस कार के भी शौकीन हैं। उनका कार कलेक्शन जानकर आप भी चौंक जाएंगे। उनकी पसंदीदा SUV cadillac Escalade हैं जिसकी कीमत $96,000 डॉलर (भारतीय पैसों में 80 लाख रूपये) हैं। Chevrolet Equinox की कीमत $24,795 डॉलर (भारतीय पैसों में 20.67 लाख रूपये) हैं। Range Rover की कीमत $177,000 डॉलर (भारतीय पैसों में 1.47 करोड़ रूपये) हैं। Mercedes-Benz V 220D की कीमत $67,000 डॉलर (भारतीय पैसों में 55.86 लाख रूपये) हैं। Mercedes GLE 250d की कीमत $55,700 डॉलर (भारतीय पैसों में 46.44 लाख रूपये) हैं और Nissan Rogue worth की कीमत $25,490 डॉलर (भारतीय पैसों में 21.25 लाख रूपये) हैं।

यह भी पढ़े: WWE WrestleMania XL में टाइटल गंवाने के बाद पूर्व चैंपियन रोमन रेंस कहाँ हैं, क्या कर रहे हैं और कब तक वापसी करेंगे?

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!