3-teams-for-which-rohit-sharma-can-play-in-ipl-2025

Rohit Sharma: वर्तमान में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा को पिछले साल के आखिर में मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया। उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी। हालांकि फ्रेंचाइजी के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी बवाल मचाया था। गौरतलब है कि रोहित (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में MI को 5 बार चैंपियन बनाया था। अगले साल मेगा ऑक्शन होने वाला है। ऐसे में इस खिलाड़ी के इन 3 में से किसी एक टीम में जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

कोलकाता नाईट राइडर्स

केकेआर ने आईपीएल 2024 से पहले गौतम गंभीर को दुबारा अपनी टीम के साथ मेंटर के तौर पर शामिल किया। गंभीर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी के प्रशंसक हैं। उन्होंने विश्व कप 2023 के दौरान रोहित को कप्तान नहीं बल्कि एक लीडर बताया था।

Advertisment
Advertisment

वहीं तत्कालीन केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर अब तक अपने नेतृत्व कौशल से प्रभावित नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अगले सीजन में गंभीर हिटमैन को अपने खेमे में शामिल कर सकते हैं। हालांकि यह तो आने वाले वक्त ही बताएगा कि ऐसा होता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह का करियर बर्बाद करना चाहती थी मुंबई इंडियंस, लेकिन रोहित शर्मा ने दिया जीवनदान

चेन्नई सुपर किंग्स

पिछले दिनों चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से सीएसके की कप्तानी करने की अपील की थी। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद इस टीम में कोई दूसरा योग्य कप्तान फिलहाल मौजूद नहीं है।

ऐसे में यह फ्रेंचाइजी अगले साल आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में रोहित को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए पूरी ताकत लगा सकते हैं। दूसरी बात ये भी है कि धोनी ने रोहित का करियर संवारने में काफी मदद की थी। ऐसे में वह उनपर दुबारा भरोसा जता सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

सनराइजर्स हैदराबाद

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने आईपीएल (IPL) करियर की शुरुआत हैदराबाद फ्रेंचाइजी के साथ किया था। वह लगातार तीन साल 2008, 2009 व 2010 सीजन में इस टीम का हिस्सा रहे थे। इतना ही नहीं, 2009 में उन्होंने हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स की तरफ से आईपीएल ट्रॉफी भी जीती थी।

ऐसे में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वह अपनी पहली फ्रेंचाइजी की तरफ अपना रुख कर सकते हैं। टीम की मालकिन काव्या मारन भी उन्हें खुशी-खुशी अपने स्क्वॉड में शामिल करने से पीछे नहीं हटेंगी।

आईपीएल 2024 में बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे

पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ मुंबई इंडियंस ने काफी बदसलुकी की। उन्हें बिता बताए कप्तानी से हटा दिया। रोहित की वाइफ रितिका सजदेह सहित मुंबई के कुछ खिलाड़ियों ने भी इसपर अपना विरोध प्रकट किया था।

हालांकि इसके बावजूद यह 37 वर्षीय खिलाड़ी अगले सीजन में MI की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। वह ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखे जा सकते हैं। देखना है कप्तानी का दबाव हटने के बाद वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL का हीरो है ये खिलाड़ी, लेकिन टीम इंडिया में आते ही बन जाता है जीरो, हर मैच में होता है फ्लॉप