4 changes in Mumbai Indians and 3 big changes in Delhi Capitals, playing eleven of both the teams is ready for the biggest clash of IPL.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अबतक कुल 41 मैच खेले जा चुकें हैं। जबकि लीग का 42वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा। लेकिन सभी क्रिकेट फैंस को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के इंतजार है। क्योंकि, दोनों ही टीमों के बीच एक बड़ी रायवरली मानी जाती है। जबकि इस मुकाबले में अगर जिस टीम को जीत मिलती है।

उस टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को और भी मजबूती मिलेगी। दिल्ली और मुंबई का मुकाबला अरुण जेटली, दिल्ली के मैदान पर खेला जाना है। आईपीएल 2024 में इन दोनों के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है। जिसमें मुंबई ने जीत हासिल की थी। वहीं, आज हम बात करेंगे कि, इस बड़े मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।

Advertisment
Advertisment

Mumbai Indians कर सकती है 4 बदलाव

मुंबई इंडियंस में 4, तो दिल्ली कैपिटल्स में 3 बड़े बदलाव, IPL की सबसे बड़ी रायवरली के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन तैयार 1

बता दें कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम अभी पॉइंट्स टेबल पर 8वें स्थान पर है। जिसके चलते टीम दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है। मुंबई को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद नबी की जगह डेवाल्ड ब्रवीस को जगह मिल सकती है।

जबकि इसके अलावा पियूष चावला की जगह स्पिनर गेंदबाज श्रेयस गोपाल की दोबारा प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। बता दें कि, टीम डेविड काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जिसके चलते उनकी जगह रोमरिओ शेपर्ड को मौका मिल सकता है। वहीं, टीम चौथा बदलाव नमन धीर के रूप में कर सकती है।

दिल्ली में भी हो सकते हैं 3 बदलाव

बता दें कि, दिल्ली अपना पिछला मुकाबला जीत कर आई है। जिसके बाद भी टीम में हमें 3 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव टीम शाइ होप को बाहर कर डेविड वार्नर को खिला सकती है। जबकि इसके अलावा एनरिक नॉर्टजे की जगह झाय रिचर्डसन को मौका दिया जा सकता है। क्योंकि, गुजरात के खिलाफ मुकाबले में एनरिक नॉर्टजे काफी महंगे साबित हुए थे। वहीं, इसके अलावा तीसरा बदलाव हमें अभिषेक पोरेल की जगह ललित यादव की रूप में देखने को मिल सकता है।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रवीस, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमरिओ शेपर्ड, नेहल वढेरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

Also Read: शानदार फॉर्म के बावजूद ऋषभ पंत की टी20 वर्ल्ड कप से हुई छुट्टी, ये विकेटकीपर के वेस्टइंडीज जाने पर लगी मुहर