5 reasons why Team India should go to Pakistan to play Champions Trophy 2025

पिच का फायदा मिल सकता है

पाकिस्तान की पिचों को दुनिया की सबसे ज्यादा पाटा पिचों का खिताब मिला हुआ है। ऐसे में अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान जाती है, तो वह इन कंडीशंस का काफी अच्छे से फायदा उठा सकती है।

साथ ही भारत और पाकिस्तान के मौसम में भी कुछ ज्यादा अंतर नहीं है, जिस वजह से भारत को जीत दर्ज करने में आसानी होगी। भारत का पाकिस्तान सरजमीं पर ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है। भारत ने पाकिस्तान को 13 बार उसकी सरजमीं पर हराया है।

Advertisment
Advertisment

दूसरे देश में टूर्नामेंट होने पर हो सकता है नुकसान

अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए पाकिस्तान जाने से साफ इंकार कर देती है, तो इस हाल में भारत को एलिमिनेट कर दिया जाएगा। या फिर इसका आयोजन यूएई (UAE) जैसे न्यूट्रल वेन्यू पर हो सकता है, जहां भारत को जीत दर्ज करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जब भी यूएई में भारत ने कोई मुकाबला खेला है।

उसे परेशानियों का सामना करना पड़ा है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण 2022 एशिया कप (Asia Cup 2022) और 2021 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) है, जहां दोनों ही बार टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।