after-jasprit-bumrah-now-virat-kohlis-favorite-player-glenn-maxwell-is-a-part-of-the-daddy-club

विराट कोहली (Virat Kohli): टीम इंडिया अभी एशिया कप (Asia Cup 2023) श्रीलंका में खेल रही है। एशिया कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम फाइनल में पहुंच गई है। जबकि एशिया कप के शुरुआती मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारत वापस लौट गए थे।

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह अभी हाल ही में पापा बने हैं जिसके वजह से उन्हें एशिया कप छोड़कर भारत आना पड़ा था। हालांकि, जसप्रीत बुमराह अब टीम इंडिया के साथ हैं। वहीं, टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) के खास दोस्त के घर पर भो खुशियां आई है और विराट कोहली का फेवरेट खिलाड़ी भी पापा बन गया है।

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली का दोस्त बना पापा

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी में से एक हैं। जबकि विराट कोहली की मैदान के बाहर भी रिश्ता शानदार है। विराट कोहली के फेवरेट खिलाड़ी यानी ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पापा बन गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनि रमन ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकरी सोशल मीडिया के जरिए पता चली है। ग्लेन मैक्सवेल ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात को बताया है। बता दें कि, ग्लेन मैक्सवेल के बेटे को लोगन मेवरिक मैक्सवेल के नाम से जाना जाएगा।

एक साथ खेलते हैं विराट और मैक्सवेल

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और कंगारू टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) टीम के लिए एक साथ ही खेलते हैं। जिसके चलते विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। वहीं, आईपीएल 2023 में विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला खूब बोला था और दोनों खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ों की खूब धुनाई की थी।

भारत के खिलाफ करेंगे मैदान पर वापसी

ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अभी चोटिल चल रहे हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज से बाहर चल रहे हैं। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे और टीम में वापसी करेंगे। वहीं, इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

Also Read: 165kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखता है ये गेंदबाज, लेकिन जुगाड़ नहीं होने की वजह से नहीं मिलता है मौका

Advertisment
Advertisment