BCCI के इशारे में इन 4 विदेशी खिलाड़ियों ने छोड़ा PSL, IPL कॉन्ट्रैक्ट बचाने के चक्कर में नहीं गए पाकिस्तान 1

पाकिस्तान में PSL की शुरुआत हो गई है, रोज रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। लगातार छक्के- चौके की बारिश हो रही है। PSL  में कई विदेशी खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं, लेकिन चार विदेशी खिलाड़ी PSL से दूरी बनाकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL)  खेल रहे है। यह सभी चार खिलाड़ी IPL से काफी शोहरत हासिल की है।

PSL के दूरी बनाने वाले इन क्रिकेटरों की भारी डीमांड IPL में रहती है। इनके दूरी बनाने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड परेशान है। उसे लगता है कि BCCI की वजह से यह खिलाड़ी PSL खेलने पाकिस्तान नहीं आए हैं। पूर्व में भी पाकिस्तान BCCI पर तरह के आरोप लगाते आई है।

Advertisment
Advertisment

रसेल, नरेन, मोइन और नूर खेल रहे BPL

वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और सुनिल नरेन के बारे में भारत का बच्चा बच्चा वाकिफ है। दो बार कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले  दोनों ही खिलाड़ियों ने PSL से दूरी बनाकर BPL में खेल रहे हैं। इसके अलावा इग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली जोकि चैन्नई की ओर से खेलते हैं वह भी BPL ही खेल रहे हैं। वहीं अफगान के नूर अहमम भी BPL में खेलने के लिए कोमिला विक्टोरियंस के लिए साइन किया है। PCB को लगता है भारत के दबाव के कारण यह सभी खिलाड़ी PSL  से दूर हैं। उन्हें लगता है IPL  के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बचाने के लिए यह खिलाड़ी PSL से दूरी बनाए हैं।

एक पाकिस्तानी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ने एक्स पर लिखा- “अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद ने अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियंस के लिए अनुबंध किया है। कोमिला के विदेशी खिलाड़ी हैं: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मोइन अली और नूर अहमद। काश वे इस सीज़न में पीएसएल में खेल रहे होते।” 😔

दो चरण में होगा इस बार IPL

IPL  का 17 वां सीजन दो चरण में हो सकता है, इसकी जानकारी आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने दी है। धूमल ने पुष्टि की है कि इस बार आईपीएल दो चरण में खेले जाएंगे। संभवत आईपीएल का पहला चरण  22 मार्च को शुरू होगा जो 15 दिनों तक चलेगा इसके बाद दूसरा चरण लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है। धूमल ने स्पष्ट कहा है कि IPL का यह सीजन भरत में ही होगा।

यह भी पढ़ेंःरोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर फिर बोली पत्नी रितिका सजदेह, खुलेआम नीता अंबानी को भेजा ये संदेश

Advertisment
Advertisment