फैंस के लिए आई बुरी खबर, एक साथ वर्ल्ड कप 2023 से 5 खिलाड़ी हुए बाहर 1

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 के अभियान का आगाज होना है। सभी टीमों ने अलगभग अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी टीमों ने अपनी-अपनी स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है। एक ओर जहां वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने की कगार पर है।

वहीं दूसरी ओर कई बड़ी टीमों के आधी ताकत वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई है। मतलब की प्रमुख टीमों के प्रमुख खिलाड़ी वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के नसीम शाह से लेके इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर समेत 5 बड़े खिलाड़ी तक वर्ल्ड कप 2023 की रेस से बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Advertisment
Advertisment

नॉर्खिया,नसीम शाह और आर्चर हुए World Cup 2023 से बाहर

फैंस के लिए आई बुरी खबर, एक साथ वर्ल्ड कप 2023 से 5 खिलाड़ी हुए बाहर 2

वर्ल्ड कप 2023 शुरू भी नहीं हुआ और खिलाड़ियों का बाहर शुरू होना हो गया। पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए सबसे देर में अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया। इसके पीछे वजह थी टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज नसीम शाह का चोटिल हो जाना। एशिया कप 2023 में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवा तेजगेंदबाज नसीम शाह गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे।

जिसके चलते वो अपने ओवर भी पूरे नहीं कर पाए थे। पाकिस्तान मैनेजमेंट ने शुरुआत में चोट को मामूली समझा लेकिन बाद में जब रिपोर्ट्स आईं तो कन्फर्म हो गया कि नसीम शाह 6-8 हफ्तों तक के लिए बाहर हो गए हैं। अभी भी उनकी रिकवरी को लेके कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
साउथ अफ्रीका की टीम को भी वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) से पहले एक बड़ा झटका लगा है।

टीम के मैन तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में एनरिक नॉर्खिया को स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था। वो उससे उबर नहीं पाए हैं। जिसके चलते अब वो वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीकी टीम के लिए उनका बाहर होना एक बड़ा झटका है।

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड की टीम भी वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) से पहले चोटों के सिलसिले से जूझ रही है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उतने क्रिकेट मुकाबले खेले नहीं है, जितने उन्होंने मिस किए हैं। साल 2019 के वर्ल्ड कप से ही बाहर हैं। बीच में वो ठीक होके थोड़े अंतराल के लिए आए थे लेकिन फिर से चोटिल हो गए। चोट के बाद वो अभी रीहेब कर रहे हैं। इसी के चलते इंग्लैंड ने उन्हें अपनी वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है।

ब्रेसवेल और हसरंगा भी हुए बाहर

श्रीलंकन क्रिकेट के लिए पिछला कुछ समय क्रिकेट के लिहाज से अच्छा नहीं रहा है। टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत से बुरी तरह पटखनी खाई है तो वहीं टीम स्टार स्पिनर वानिन्दु हसरंगा भी चोटिल हो गए हैं। उनकी चोट के चलते ही श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए स्क्वाड का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब कन्फर्म हो चुका है कि वर्ल्ड कप 2023 से पहले वो चोट से उबर नहीं पाएंगे।

भारतीय पिचों पर वानिन्दु हसरंगा एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते थे। वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम भी भारत आने से पहले चोट की समस्या से परेशानी झेल रही है। टीम के धाकड़ ऑल राउंडर माइकल ब्रेसवेल चोट के चलते पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। माइकल ब्रेसवेल न सिर्फ स्पिन से अपनी टीम को जिताने का दम रखते हैं बल्कि वो निचले क्रम पर आकार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं।

Also Read: रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये 2 भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 के बाद कर रहे संन्यास का ऐलान

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.