Breaking: Mumbai Indians' wicketkeeper-batsman out of IPL 2024, Hardik has now added a six-hitter like Dhoni to the team
Mumbai Indians: आईपीएल सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अब तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने इस सीजन अब तक 4 मुकाबले खेले हैं और उसमें से सिर्फ 1 ही मैच अपने नाम किया है। मुंबई को अपना 5वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ खेलना है, जोकि उसके होम ग्राउंड में आज (11 अप्रैल) शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
लेकिन इस मुकाबले में पहले ही उनकी टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह एमएस धोनी (MS Dhoni) की तरह छक्के जड़ने वाला खिलाड़ी टीम का हिस्सा बना है। आइए जानते हैं कि आखिर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में किस बल्लेबाज की एंट्री हुई है।

आईपीएल 2024 से बाहर हुआ Mumbai Indians का स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज

Breaking: Mumbai Indians' wicketkeeper-batsman out of IPL 2024, Hardik has now added a six-hitter like Dhoni to the team
दरअसल, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमें से जो स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज बाहर हुआ है वह कोई और नहीं बल्कि विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) हैं, जोकि बांह की कलाई में चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। मुंबई ने उनकी जगह सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई (Harvik Desai) को अपनी टीम में शामिल किया है।

चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुए विष्णु विनोद

बता दें कि विष्णु विनोद ने आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर 3 मैचों में की 12.33 की औसत और 119.35 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए थे, जिस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 30 रनों का रहा था। लेकिन अब अचानक वह इंजर्ड हो गए हैं और उनको टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा है।
उनकी जगह टीम में हार्विक देसाई को शामिल किया गया है, जोकि लम्बे-लम्बे छक्के जड़ने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने हार्विक देसाई को कितने रुपये में साइन किया है।

हार्विक देसाई का क्रिकेट करियर

24 वर्षीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई के क्रिकेट करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला है। साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी उन्हें ज्यादा मैचों का अनुभव नहीं है। उन्होंने अब तक 46 फर्स्ट क्लास मैचों की 80 पारियों में 33.64 की औसत से 2658 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 16 अर्धशतक शामिल है।
इसके अलावा 40 लिस्ट ए मैचों में उनके बल्ले से 35.28 की औसत से 1341 रन निकले हैं। इस बीच उन्होंने 4 शतक और 9 अर्धशतक जड़ा है। वहीं 27 टी20 मैचों में उन्होंने 134.17 की स्ट्राइक रेट से 691 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। ऐसे में देखना होगा कि क्या उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिलेगा।