Captain Hardik Pandya made 4 major changes in the playing eleven against KKR, Arjun got a chance for the first time

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अबतक 49 मैच खेले जा चुकें हैं। जबकि लीग का 50वां मुकाबला सनराजइर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच खेला जाएगा। लेकिन आज हम बात करेंगे मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की बारे में जो की वानखेड़े मैदान पर 3 मई को खेला जाना है।

मुंबई इंडियंस (MI) को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो टीम को हर हाल में केकेआर के खिलाफ जीत हासिल करना होगा। जिसके चलते टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेंगे।

Advertisment
Advertisment

Hardik Pandya दे सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर को मौका

KKR के खिलाफ कप्तान हार्दिक पांड्या ने किये प्लेइंग इलेवन में 4 बड़े बदलाव, अर्जुन को पहली बार मौका 1

मुंबई इंडियंस को अपना 11वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (MI vs KKR) के खिलाफ खेलना है और यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड पर खेला जाना है। जिसके चलते टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अब अपनी टीम की प्लेइंग 11 में युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका दे सकते हैं।

क्योंकि, अभी तक अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। जिसके चलते हार्दिक पांड्या अब केकेआर के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के मैदान पर खेलने का काफी अनुभव है। जिसके चलते टीम यह फैसला ले सकती है।

मुंबई इंडियंस कर सकती है 4 बड़े बदलाव

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपने 11 मैच में मुंबई इंडियंस हर हाल में जीत हासिल करने उतरेगी। जिसके चलते टीम अपनी प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलाव कर सकती है। मुंबई इंडियंस मोहम्मद नबी की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को मौका दे सकते है।

Advertisment
Advertisment

जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का भी टीम को ऑप्शन दे सकते हैं। जबकि टीम में अर्जुन तेंदुलकर की एंट्री तय मानी जा रही है। वहीं, गेराल्ड कोएत्ज़ी की जगह टीम में लुक वुड को मौका मिल सकता है। जबकि विकेटकीपर ईशान किशन के खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह प्लेइंग 11 में हार्विक देसाई को मौका दिया जा सकता है।

कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

हार्विक देसाई (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, लुक वुड, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। (इम्पैक्ट प्लेयर- डेवाल्ड ब्रेविस)

Also Read: RCB में 3 तो गुजरात में हुए 4 बड़े बदलाव, करो या मरो मुकाबले के लिए दोनों टीमों की खूंखार प्लेइंग इलेवन तैयार