Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

वानखेड़े टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 घोषित! कोहली-रोहित-गिल को गंभीर ने निकाला, तो केएल राहुल को मिली अहम जिम्मेदारी

वानखेड़े टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 घोषित! कोहली-रोहित-गिल को गंभीर ने निकाला, तो केएल राहुल को मिली अहम जिम्मेदारी 1

Kl Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है, जोकि महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम बैकफूट पर दिखाई दे रही है और उसके हारने के 99% आसार दिखाई दे रहे हैं। इस टेस्ट मैच में केएल राहुल (KL Rahul) खेलते दिखाई नहीं दे रहे हैं।

लेकिन खबरों की मानें तो भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल (KL Rahul) प्लेइंग 11 में वापसी कर सकते हैं और वापसी के साथ ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। तो आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है और केएल को क्या जिम्मेदारी मिल सकती है।

तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं KL Rahul

KL Rahul

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप होने की वजह से टीम मैनेजमेन्ट ने दूसरे टेस्ट मैच से केएल राहुल (KL Rahul) को ड्राप कर दिया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। यही नहीं बल्कि खबरों की मानें तो वह तीसरे टेस्ट मैच में उपकप्तान का पद भी संभाल सकते हैं।

उपकप्तान का पद संभाल सकते हैं केएल राहुल

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने जा रहे तीसरे टेस्ट मैच से टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही साथ विराट कोहली और शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है। इस दौरान राहुल की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है और उपकप्तान का पद उन्हें सौंपा जा सकता है। जबकि कप्तान का पद जसप्रीत बुमराह संभालते दिखाई दे सकते हैं।

हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ऐसा हो सकता है चूंकि रोहित-गिल और कोहली बीते कई पारियों से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। ऐसे में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले उन्हें ड्राप किया जा सकता है, ताकि वह अपने ऊपर काम कर सकें और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में कमाल कर सकें।

1 नवंबर से खेला जाएगा आखिरी मैच

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच जारी 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से खेला जाएगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि राहुल (KL Rahul) की टीम इंडिया में वापसी होगी या नहीं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11 – यशस्वी जायसवाल, सरफ़राज़ खान, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट बोर्ड का हैरान करने वाला फैसला, टी20 विश्व कप में धमाल मचाने वाले 30 वर्षीय बल्लेबाज को हमेशा के लिए टीम से किया बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!