KL Rahul Big Record: आईपीएल 2026 में केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन राहुल के बल्लेबाजी क्रम में कई बार बदलाव हुआ था, जिसके बाद उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ा था लेकिन इस बार ओपनर के तौर पर उन्होंने धमाल मचाया हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 1 मई को खेले गए मुकाबले में राहुल के बल्ले से 40 गेंदों में 75 रनों की पारी आई। इस दौरान उन्होंने छह चौके और पांच छक्के भी जड़े।
केएल राहुल की पारी (KL Rahul vs RR) की बदौलत 226 के रन चेज में दिल्ली की टीम मजबूती से बनी रही और आखिरी में 7 विकेट से जीत भी दर्ज की। अपनी बल्लेबाजी के दौरान राहुल ने लगाए गए छक्कों की मदद से एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया, जो अभी तक भारतीय ओपनर में किसी ने नहीं बनाया था।
IPL में बतौर ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) ने किया ये बड़ा कारनामा

दरअसल, IPL के 18 साल के इतिहास में अभी तक किसी भी भारतीय ओपनर ने 200 छक्कों का आंकड़ा हासिल नहीं किया था लेकिन केएल राहुल (KL Rahul) ने इस सूखे को खत्म कर दिया है। राहुल से पहले लीग में सिर्फ दो ही ओपनर ने 200+ छक्के लगाए थे लेकिन ये दोनों विदेशी थे। क्रिस गेल ने 326 और डेविड वॉर्नर ने 210 छक्के जड़े। अब ओवरऑल लिस्ट में राहुल ऐसा करने वाले तीसरे ओपनिंग बल्लेबाज बन गए, जबकि भारतीय खिलाड़ियों में इस बड़ी उपलब्धि को अंजाम देने वाले पहले ओपनर हैं।
केएल राहुल (KL Rahul) ने बतौर ओपनर IPL में 112 मैच खेले हैं और इस दौरान 203 छक्के जड़े हैं। RR vs DC मैच से पहले उनके नाम 198 सिक्स थे लेकिन मैच में उन्होंने पांच छक्के लगाकर संख्या बढ़ा ली और 200 के आंकड़े को भी हासिल कर लिया।
IPL में केएल राहुल (KL Rahul) समेत ये 5 भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने में आगे
अगर आईपीएल में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो पहले स्थान पर मौजूदा केएल राहुल (KL Rahul) के बाद, विराट कोहली का नाम आता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कोहली ने 137 मैचों में पारी की शुरुआत की है और इस दौरान 192 छक्के जड़े हैं।
इसके बाद, तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं। हिटमैन ने 121 मैचों में 148 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर संन्यास ले चुके शिखर धवन हैं। गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने 202 मैचों में ओपनर के रूप में खेला और 143 छक्के अपने नाम किए। पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं। गिल ने अभी तक 105 मैचों में 129 छक्के जड़े हैं।
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय ओपनर
- केएल राहुल – 203 छक्के
- विराट कोहली – 192 छक्के
- रोहित शर्मा – 148 छक्के
- शिखर धवन – 143 छक्के
- शुभमन गिल – 128 छक्के
केएल राहुल ने हासिल की ऑरेंज कैप
आईपीएल 2026 में केएल राहुल (KL Rahul) का प्रदर्शन शुरुआती दो मैचों में साधारण रहा था लेकिन फिर उन्होंने कमाल की वापसी की और अपने निरंतर प्रदर्शन के दम पर सीजन के 43 मैचों के बाद, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं। उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। राहुल ने 9 मैचों में 54.12 की औसत से 433 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट भी कमाल का रहा है और उन्होंने 185.83 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई की है।
जिस तरह की फॉर्म में नजर केएल राहुल (KL Rahul) नजर आ रहे हैं, काफी हद तक संभावना है कि सीजन के अंत में ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं। उन्होंने 2020 के सीजन में 670 रन स्कोर किए थे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था।