DC vs SRH, MATCH HIGHLIGHT Travis head jake mcgurk explosive innings read report

DC vs SRH, MATCH HIGHLIGHT: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के दौरान फैंस एक और रोमांचक मुकाबले के साक्षी बने। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी थी। इसे हैदराबाद की टीम ने 67 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 266 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में 199 रन बनाकर सिमट गई।

DC vs SRH, MATCH HIGHLIGHT:

DC vs SRH
DC vs SRH

     सनराइजर्स हैदराबाद की पारी (1-6 ओवर)

Advertisment
Advertisment
  • दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी।
  • अभिषेक और हेड ने खलील के पहले ओवर में 19 रन ठोके।
  • ललित ने दूसरे ओवर में 21 रन लुटाए।
  • नॉर्खिया के तीसरे ओवर में 23 रन आए।
  • हेड ने 16 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए।
  • ललित के दूसरे ओवर से भी 21 रन आए।
  • कुलदीप के पहले ओवर में 20 रन लगे।
  • हैदराबाद ने 5 ओवर में 100 रन पूरे किए।
  • मुकेश कुमार ने पहले ओवर में 22 रन खाए।
  • सनराइजर्स का 6 ओवर बाद स्कोर 125/0

     7 से 16 ओवर का हाल

  • कुलदीप ने अभिषेक शर्मा को चलता किया।
  • मारक्रम कुलदीप के दूसरे शिकार बने।
  • कुलदीप ने अगले ओवर में हेड का विकेट लिया।
  • 9वें ओवर में हैदराबाद ने 150 का आंकड़ा छुआ।
  • अक्षर ने क्लासेन को क्लीन बोल्ड किया।
  • सनराइजर्स ने 15वें ओवर में 200 रन पूरे किए।
  • 16 ओवर बाद हैदराबाद का स्कोर 210/4 रहा।

    16 से 20 ओवर का हाल

  • कुलदीप ने नीतीश रेड्डी को पवेलियन भेजा।
  • मुकेश ने अब्दुल समद को आउट किया।
  • खलील ने तीसरे ओवर में 20 रन दिए।
  • शहबाज ने 28 गेंदों में 50 रन ठोका।
  • हैदराबाद ने 20 ओवर में 266 रन बनाए।
  • सनराइजर्स की पारी में 18 चौके और 22 छक्के लगे।

 

     दिल्ली कैपिटल्स की पारी (1-6 ओवर)

Advertisment
Advertisment
  • पृथ्वी शॉ खलील की जगह इमपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे।
  • सुंदर ने शॉ को पवेलियन भेजा।
  • पहले ओवर में 16 रन लगे।
  • भुवनेश्वर कुमार ने वॉर्नर का शिकार किया।
  • मैकगर्क ने सुंदर के ओवर में 30 रन ठोके।
  • कमिंस के पहले ओवर में 20 रन आए।
  • दिल्ली का स्कोर 6 ओवर बाद 88/2 रहा।

     7 से 16 ओवर का हाल

  • मारकंडे ने मैकगर्क को किया आउट।
  • सातवें ओवर से 21 रन आए।
  • पोरेल मारकेंडे के दूसरे शिकार बने।
  • नीतीश रेड्डी ने स्टब्स को चलता किया।
  • नटराजन ने ललित को क्लीन बोल्ड किया।
  • दिल्ली का स्कोर 16 ओवर बाद 179/6 रहा।

     सनराइजर्स ने दर्ज की जीत

  • नटराजन ने अक्षर को चलता किया।
  • नॉर्खिया नटराजन की गेंद पर बोल्ड हुए।
  • कुलदीप यादन नटराजन के हाथों आउट हुए।
  • नीतीश रेड्डी ने पंत का शिकार किया।
  • दिल्ली की पारी 199 पर सिमट गई।
  • सनराइजर्स ने 67 रनों से जीता मैच।
  • दिल्ली की पारी के दौरान 22 चौके-9 छक्के।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच गुजरात के इस खिलाड़ी ने लिया बड़ा फैसला, अपने समलैंगिक पार्टनर के साथ की सगाई, वायरल हुई तस्वीरें