during-ipl-2024-guy-james-whittall-injured-by-leopard

इस समय भारत में IPL 2024 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का आधा चरण समाप्त हो चुका है और जल्द ही सभी टीमें अपने आखिरी चरण में पहुँच जाएंगी। इसके बाद प्लेऑफ के मैच शुरू होने और 26 मई को IPL 2024 का फ़ाइनल मैच खेला जाएगा। अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर काफी बुरी है, जिसे सुनकर फैंस को बुरा महसूस हो सकता है क्योंकि एक क्रिकेटर पर तेंदुए ने हमला कर दिया और अब वो खिलाड़ी काफी जख्मी है। इस क्रिकेटर को अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ वो ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

इस क्रिकेटर पर तेंदुए ने किया हमला

IPL 2024 के बीच एक क्रिकेटर पर तेंदुए ने हमला किया है। ये खबर जैसे ही सामने आई तो फैंस के भीतर बेचैनी बढ़ गई। हालांकि, ये क्रिकेटर आईपीएल में नहीं खेल रहा है जबकि ये जिम्बाव्बे का पूर्व क्रिकेटर है जिनका नाम गाइ व्हिटॉल है। तेंदुए के हमले से वो बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

उनकी हालत गंभीर है लेकिन गनीमत रही कि इस पूर्व क्रिकेटर की जान बच गई। इस बात की जानकरी गाइ व्हिटॉल की पत्नी हन्ना स्टॉक्स व्हिटाल ने दी। उन्होंने तस्वीर के जरिये इस बात की जानकारी दी है। पूर्व क्रिकेटर को लेकर खबर ये है कि उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पोस्ट में हन्ना स्टॉक्स व्हिटाल ने क्या लिखा?

गौरतलब है कि इस बात की जानकारी हन्ना स्टॉक्स व्हिटाल ने फेसबुक पोस्ट के जरिये दी। वो अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखती है कि सबको मैं ये बता दूँ कि गाइ व्हिटॉल पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वो किस्मत वाले रहे। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उनकी सर्जरी हुई है और बहुत खून भी बहा है। कल जब पट्टियां हटेंगी तो और अधिक जानकारी मिलेगा। विकस जेन और निक कोएत्ज़ी के लिए आप अविश्वसनीय हैं। मेरे पति को अस्पताल पहुँचाने के लिए धन्यवाद।

बता दें कि व्हिटल ज़िम्बाब्वे में एक सफ़ारी व्यवसाय चलाते हैं। ज़िम्बाब्वे में उनके द्वारा चलाए जा रहे संरक्षण क्षेत्र में हुमानी में ट्रैकिंग के दौरान उन पर चीते ने हमला किया गया।

Advertisment
Advertisment

गाइ व्हिटॉल का करियर

आपको बता दें कि गाइ व्हिटॉल ने जिम्बाव्बे के लिए 46 टेस्ट और 147 वनडे मैच खेले हैं। 46 टेस्ट मैचों में इस खिलाड़ी ने 4 शतक की मदद से 2207 रन बनाए। वहीं, 147 वनडे मैचों में इस क्रिकेटर ने 2705 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में टेस्ट में उन्होंने 51 जबकि वनडे में 88 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढें: इन 2 खिलाड़ियों के बिना अगर टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी टीम इंडिया, तो विदेशी सरजमीं पर सरेआम झुकेगा तिरंगा