For the first time fear was seen on the face of Dhoni during Warner-Prithvi destructive batting

MS Dhoni: आईपीएल 2024 में 31 मार्च को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में आमने-सामने है। इस मैच की अगर बात करें तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई मेजबान टीम की शुरुआत बेहद विस्फोटक रही। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की बैटिंग को देखकर पहली बार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के चेहरे पर शिकन देखने को मिला।

पहली बार MS Dhoni के चेहरे पर दिखा डर

MS Dhoni
MS Dhoni

क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बहुत कम दफा होता है, जब खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। परिस्थितियां कैसी भी हों, माही के चेहरे पर शिकन दिखाई नहीं देता। हालांकि आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान पहली बार वह भयभीत दिखे।

Advertisment
Advertisment

दरअसल डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने मुस्तफिजुर रहमान के एक ही ओवर में चौके-छक्के जड़ सीएसके खेमे में खलबली मचा दी। जब तक ये दोनों क्रीज पर रहे, तब तक विरोधी गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार करते रहे। गनीमत ये रही कि मास्टरमाइंड कैप्टन धोनी (MS Dhoni) भी उन्हें आउट करने की तरकीब नहीं निकाल पा रहे थे।

सीएसके के खिलाफ मजबूत स्थिति में दिल्ली कैपिटल्स

31 मार्च को विशाखापट्टनम के मैदान पर सीएससे और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद धमाकेदारी रही। पारी की शुरुआत करने आए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने तूफानी बल्लेबाजी की। वॉर्नर ने 35 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन ठोक दिए। वहीं इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे शॉ ने भी चार चौकों और दो छक्के जड़ 27 बॉल पर 43 रन जड़ दिए। दिल्ली की टीम बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर नजर आ रही है।

 

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिला सबसे खतरनाक गेंदबाज! टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम को रूला देगा खून के आंसू