चोटिल हैं हार्दिक पांड्या, IPL 2024 में अब ये खिलाड़ी करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी 1

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) की शुरुआत मार्च महीने से हो सकती है। जबकि फाइनल मुकाबला मई महीने के अंत तक खेला जा सकता है। आईपीएल 2024 से पहले 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन हुआ। जिसमें कई खिलाड़ियों के ऊपर काफी बड़ी रकम खर्च की गई। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क का भी नाम शामिल है।

जबकि बात करें अगर मुंबई इंडियंस (MI) की तो आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने भी कई बेहतरीन खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रही। लेकिन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में एक बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि, टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

हार्दिक पांड्या चल रहे हैं चोटिल

चोटिल हैं हार्दिक पांड्या, IPL 2024 में अब ये खिलाड़ी करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी 2

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी और मुंबई के नए कप्तान चुने गए हार्दिक पांड्या भारत की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी हार्दिक पांड्या को शामिल नहीं किया गया।

क्योंकि, उनकी चोट काफी गंभीर मानी जा रही है। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या को भी फिट होने में 4 से 5 महीने लग सकते हैं। जिसके चलते हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह मुंबई इंडियंस के लिए काफी बड़ा झटका माना जाएगा।

इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

अगर हार्दिक पांड्या चोट के चलते आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले पाते हैं। तो पांच बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं। क्योंकि, आईपीएल 2023 में भी कप्तान रोहित शर्मा कुछ मुकाबले में नहीं खेले थे। जिसके बाद उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 में भी अगर हार्दिक पांड्या फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम की कप्तानी सूर्या के हाथों में ही सौंपी जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2024 के लिए कुछ इस प्रकार है मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

Also Read: ‘हमे उनकी जरूरत नहीं….’, CSK ने कर दी बुमराह-रोहित की बेइज्जती, किसी कीमत पर नहीं करना चाहते ट्रेड