बाउचर-रोहित विवाद में कूदे हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया में सरेआम पोस्ट कर मुंबई इंडियंस कोच को बता डाला सच्चा 1

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है और टीम की कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंप दी है। जबकि मुंबई ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया है। जिसके बाद काफी विवाद सामने आया है।

जबकि टीम के कोच मार्क बाउचर ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी क्यों गई है। इस पर अपना जवाब दिया है। वहीं, अब मुंबई इंडियंस टीम के नए कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है। जिसे देख ऐसा साबित हो रहा है कि, बाउचर ने रोहित के लेकर जो कहा है वह बिलकुल सही है।

Advertisment
Advertisment

Hardik Pandya ने डाला सोशल मीडिया पर पोस्ट

बाउचर-रोहित विवाद में कूदे हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया में सरेआम पोस्ट कर मुंबई इंडियंस कोच को बता डाला सच्चा 2

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने इस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह नेट में काफी अभ्यास कर रहे हैं और आईपीएल 2024 से पहले अपनी फिटनेस को लेकर भी काम कर रहे हैं।

बता दें कि, हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे। लेकिन अब हार्दिक पांड्या के इस वीडियो के बाद यह बात साफ़ हो गई है कि, हार्दिक आईपीएल 2024 में खेलेंगे और टीम की कप्तानी भी करेंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या ने यह वीडियो मार्क बाउचर के बयान के कुछ घंटे बाद ही डाला है।

यहां देखें Video:

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर बाउचर ने क्या कहा

मुंबई इंडियंस टीम के कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर कहा कि,

Advertisment
Advertisment

“मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक क्रिकेट निर्णय था। हमने हार्दिक पांड्या को एक खिलाड़ी के रूप में वापस लाने का विंडो पीरियड देखा। मेरे लिए यह एक काफी कठिन था। भारत में बहुत से लोग समझ नहीं पाते हैं। लोग काफी भावुक हो जाते हैं।

लेकिन आप जानते हैं कि आप भावनाओं को इससे दूर ले जाते हैं। मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक क्रिकेट निर्णय है जो लिया गया है और मुझे लगता है कि यह एक खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सामने लाएगा। बस उसे बाहर जाकर आनंद लेने दीजिए और कुछ अच्छे रन बनाने दीजिए।”

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को दिलाई है 5 ट्रॉफी

बता दें कि, मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को साल 2013 में मिली थी और अपनी कप्तानी में रोहित ने मुंबई को पहली बार साल 2013 में ही चैंपियन बना दिया था। जिसके बाद से रोहित शर्मा ने मुंबई को 4 और बार ट्रॉफी दिलाया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। जबकि पिछले 3 सीजन से मुंबई इंडियंस फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई है।

Also Read: जिम्बाव्बे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, ईशान किशन बने कप्तान, 10 खिलाड़ियों का पहला विदेश दौरा