Hardik Pandya makes 4 big changes in the playing XI for the do or die match against Delhi

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में सफर काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने शुरुआती कुछ मुकाबलों में हार के बाद अगले कुछ मैचों में जीत दर्ज की। हालांकि पिछले कुछ मैचों से एक बार फिर वह जीत की पटरी से उतर गई। उनका अगला मैच अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हीं के घर में होने वाला है। इस बड़े मुकाबले से पहले कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 4 बड़े बदलाव कर सकते हैं। आइए देखते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स से उन्हीं के घर में होगी भिड़ंत

Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस इस समय 8वें पायदान पर मौजूद है। उनके 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार सहित केवल 6 ही अंक है। उनका अगला मुकाबला अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्हें के घर में होने वाला है। ऐसे में मुंबई के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है। गौरतलब है कि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम ने पिछले कुछ मैचों से अद्भुत प्रदर्शन किया है। उस लिहाज से दिल्ली को पराजित करना है, तो MI की टीम को बेहतर रणनीति के साथ उतरने की जरूरत होगी।

Advertisment
Advertisment

अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है पहला मौका

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी, तो उनकी टीम की तरफ से कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन का पहला मौका दे सकते हैं। गौरतलब है कि इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन में काफी प्रभावित किया था। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे ने आईपीएल 2023 के दौरान पेशेवर क्रिकेट में अपना पर्दापण किया था। उस सीजन में युवा खिलाड़ी ने 4 मैचों में 13 रन बनाने के अलावा 3 विकेट हासिल किए थे।

अंतिम-11 में होंगे ये महत्वपूर्ण बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स को उन्हीं के घर में शिकस्त देने के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस एक अलग रणनीति के साथ उतर सकते हैं। साथ ही अंतिम-11 में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। मोहम्मद नबी की जगह डेवाल्ड ब्रेविस, नुवान तुसारा की जगह रोमारोयो शेफर्ड, निहाल वढेरा की जगह अर्जुन तेंदुलकर और पियूष चावला के स्थान पर श्रेयस गोपाल को मौका मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ MI की संभावित XI:

रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, जेराल्ड कोएट्जे, श्रेयस गोपाल।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए संजय मांजरेकर ने किया टीम इंडिया का ऐलान, अपने दुश्मन सहित 5 खूंखार पेसरों को दिया मौका