Harry Brook created chaos in the county by betraying Delhi Capitals, created history by scoring the fastest century.

हैरी ब्रूक (Harry Brook): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अबतक कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और बात करें दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के प्रदर्शन की तो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में दिल्ली टीम अब तक पांच मैचों में मात्र एक जीत हासिल कर पाई है। जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर काबिज है।

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) को 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही ब्रूक ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया। वहीं, आईपीएल के बीच और हैरी ब्रूक ने अपने बल्ले से कोहराम मचाया है और उन्होंने काउंटी में सबसे तेज शतक जड़ इतिहास रचा है।

Advertisment
Advertisment

Harry Brook ने रचा इतिहास

6,6,6,6,6,6.... दिल्ली कैपिटल्स से गद्दारी कर काउंटी में हैरी ब्रूक ने मचाया कोहराम, सबसे तेज शतक जड़ रचा इतिहास 1

आईपीएल 2024 (IPL 2024) अपना वापस नाम लेने वाले इंग्लैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड काउंटी 2024 के पहले ही मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की ओर ताबड़तोड़ शतक लगाया। बता दें कि, हैरी ब्रुक ने पहले मुकाबले में मात्र 69 गेंद में ही शतक जड़ा।

हैरी ब्रूक ने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए। 25 वर्षी बल्लेबाज हैरी ब्रूक इंडियन प्रीमियर लीग से अपनी ग्रैंड मदर की मौत के चलते हैं अपना नाम वापस ले लिए थे। बता दें कि, इस सीजन के पहले ही मैच में 69 गेंदों में शतक जड़कर हैरी ब्रूक ने इतिहास रचा है।

Advertisment
Advertisment

हैरी ब्रूक का आईपीएल करियर

जबकि हैरी ब्रूक को साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13.5 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन इस सीजन हैरी ब्रूक कुछ खास नहीं कर पाए थे। क्योंकि, ब्रूक हैदराबाद टीम की तरफ से आईपीएल 2023 में कुल 11 मुकाबले खेले थे।

जिसमें उन्होंने 21 की औसत से 190 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने एक शतक भी जड़ा था। लेकिन उनका स्ट्राइक रेट मात्र 123 का रहा था। इसके बाद हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया था और दिल्ली ने आईपीएल 2024 में 4 करोड़ में उन्हें खरीदा। लेकिन हैरी ब्रूक ने आईपीएल में खेलने से मना कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप में मिल सकता है हैरी ब्रूक को मौका

आईपीएल 2024 से अपना नाम लेने वाले हैरी ब्रूकअब 1 जून से खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि, हैरी ब्रूक का T20 इंटरनेशनल करियर काफी अच्छा रहा है। अब तक उन्होंने 29 मैचों में 144 की स्ट्राइक रेट से 544 रन बनाए हैं। जिसके चलते उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

Also Read: संजू-चहल के साथ फिर सौतेला व्यवहार! 2 फ्लॉप खिलाड़ियों की वजह से T20 वर्ल्ड कप से किया बाहर