Kavya Maran announced her captain for IPL 2024, handed over the command to this 29 year old player

IPL 2024 की निलामी में जब सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को 20.5 करोड़ रुपए में खरीदा तो कयास लगाए जा रहे थे कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एडन मार्करम (Aiden Markram) से SRH की कप्तानी छीनकर कमिंस को थमाई जा सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली थी की SRH निश्चित ही कमिंस को कप्तान बनाएगा, लेकिन अब ऐसा करना आसान नहीं होगा।

क्योंकि एडन मार्करम (Aiden Markram) की कप्तानी में SA20 के फाइनल में सनराइजर्स इस्टर्न की टीम पहुंच चुकी है, अगर मार्करम अपनी टीम को खिताब दिलाने में कामयाब हो जाते हैं तो SRH  की मलकिन काव्या मारन (Kavya Maran)  फिर से अपने फैसले पर विचार कर सकती हैं और मार्करम के हाथों ही SRH  की कप्तानी बरकरार रह सकती है। मार्करम पिछले सीजन में टीम की कप्तानी की थी। उऩकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशा जनक रहा था। टीम पाइंट टेबल में सबसे अंतिम 10 वें नंबर पर काबिज थी।

Advertisment
Advertisment

मार्करम ही बने रह सकते हैं कप्तान

काव्या मारन ने किया IPL 2024 के लिए अपने कप्तान का ऐलान, इस 29 साल के खिलाड़ी को सौंपी कमान 1

29 साल के अफ्रीकी क्रिकेटर एडन मार्करम (Aiden Markram) अभी  साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेल रहे हैं। वह सनराइजर्स इस्टर्न की कप्तानी कर रहे हैं। उऩकी टीम फाइनल में पहुंच चुकी है अगर टीम विजेता बनती है तो मार्करम की कप्ताानी पर मुहर लग सकती है। क्योंकि पिछले सीजन कप्तानी संभाले थे, जिसके चलते मार्करम टीम के माहौल से वाकिफ हैं और SA20 में मिले कप्तानी के अनुभव से SRH को फायदा  मिल सकता है। वहीं अगर कमिंस को कप्तान बनाया जाता है तो कमिंस को खुद को टीम के माहौल में ढ़लना  पडे़गा। अगर ऐसा नहीं हो पाया तो टीम को नुकसान हो सकता है।

अभी तक एक बार जीता है खिताब

SRH की टीम आईपीएल इतिहास में अभी तक एक बार 2016 में डेविड वार्नर की कप्तानी में खिताब जीता था। हैदराबाद ने विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। इसके अलावा SRH  का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। पिछले में तो टीम का और भी बुरा हाल रहा था। टीम IPL  की पदक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर थी। SRH  को 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत ही मिल पाया था।

SRH  की टीम का फूल स्क्वॉड

एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह और जथावेध सुब्रमण्यन।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढे़ंःअफ्रीका-न्यूजीलैंड के LIVE मैच के दौरान मास्टरबेशन करता नजर आया ये दर्शक, मिनटों में आग की तरह फैला वीडियो