Kavya Maran's favorite player Heinrich Klaasen's bat thundered a lot before IPL 2024, created havoc by hitting 64 runs in just 12 balls.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तरह ही अब कई देशों में टी20 लीग खेली जाती है। बता दें कि, साउथ अफ्रीका में SA20 2024 लीग खेली जा रही है। 10 जनवरी से शुरू हुए इस लीग में अबतक कई बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले हैं। जबकि SA20 2024 में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी खेल रहे हैं।

जो की आईपीएल 2024 (IPL 2024) में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, इस बीच SA 20 में आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) के एक पसंदीदा खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है।

Advertisment
Advertisment

काव्या मारन के लाडले ने मचाई तबाही

'6,6,6,6,6,6,6,6...', IPL 2024 से पहले खूब गरजा काव्या मारन के लाडले खिलाड़ी का बल्ला, मात्र 12 गेंदों में 64 रन ठोक मचाई तबाही 1

SA20 2024 में डरबन सुपर जायंट्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ पारी खेली है। बता दें कि, आईपीएल में हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेलते हैं। जबकि काव्या मारन के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। जिसके चलते काव्या मारन ने क्लासेन आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपनी टीम से रिलीज नहीं किया है।

बता दें कि, SA20 में डरबन सुपर जायंट्स टीम की तरफ से खेलते हुए हेनरिक क्लासेन ने मात्र 35 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में क्लासेन ने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, बात करें केवल क्लासेन के बॉउंड्री रन की तो उन्होंने मात्र 12 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 64 रन बनाए।

'6,6,6,6,6,6,6,6...', IPL 2024 से पहले खूब गरजा काव्या मारन के लाडले खिलाड़ी का बल्ला, मात्र 12 गेंदों में 64 रन ठोक मचाई तबाही 2

Advertisment
Advertisment

क्लासेन की पारी ने दिलाई आसान जीत

बात करें अगर मैच की तो 11 जनवरी को डरबन सुपर जायंट्स बनाम एमआई केपटाउन के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में एमआई केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। एमआई केपटाउन की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने 51 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और और 16.3 ओवर में टीम 177 रन बनाकर खेल रही थी। इसके बाद मैच बारिश के चलते रोकना पड़ा और डरबन की टीम डीएलएस मेथड से 11 रनों से जीत हासिल कर लेती है।

आईपीएल 2023 में भी क्लासेन ने की थी शानदार बल्लेबाजी

बता दें कि, आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद टीम चाहेगी की आईपीएल 2024 में भी क्लासेन शानदार बल्लेबाजी करे और टीम को चैंपियन बनाए।

आईपीएल 2023 में हेनरिक क्लासेन ने 12 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 11 पारियों में बल्लेबाजी की। क्लासेन ने 11 पारियों में 49 की औसत और 177 की स्ट्राइक रेट से 448 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में क्लासेन ने 1 शतक और 2 अर्धशतक बनाए थे।

Also Read: ’33 चौके- 9 छक्के’, दुबे की आंधी में उड़े अफ़ग़ानी, संजू को ड्रॉप करने के साथ रोहित की इन 3 समझदारियों के चलते 6 विकेट से जीता भारत