जानें क्यों बल्लेबाजी करने ऊपर नहीं आते एमएस धोनी, CSK के कोच फ्लेमिंग ने बताई असली सच्चाई 1

एमएस धोनी (MS Dhoni): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जिसके चलते अब सभी क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि, धोनी को सीएसके की तरफ से ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। धोनी अबतक आईपीएल 2024 (IPL 2024) में 3 बेहतरीन पारियां खेल चुकें हैं।

जिसके चलते सीएसके अंतिम के 2 ओवरों में काफी रन बनाई है। वहीं, लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन इस मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के बाद सीएसके टीम के हेड कोच स्टेपन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने धोनी को निचले क्रम पर बल्लेबाजी कराने का कारण बताए हैं।

Advertisment
Advertisment

MS Dhoni इस वजह से कर रहे हैं निचले क्रम पर बल्लेबाजी

जानें क्यों बल्लेबाजी करने ऊपर नहीं आते एमएस धोनी, CSK के कोच फ्लेमिंग ने बताई असली सच्चाई 2

बता दें कि, आईपीएल 2024 में एमएस धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर जमकर चर्चा चल रही है। जिसपर अब सीएसके के हेड कोच ने चुप्पी तोड़ी है और लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच के बाद उन्होंने कहा कि, “यह प्रेरणादायक है, है ना? इस साल ट्रेनिंग में भी उनकी बल्लेबाजी काफी धारदार रही है। वह जो कर रहें है उससे टीम आश्चर्यचकित नहीं है। क्योंकि, प्री सीज़न के दौरान उनके कौशल का स्तर बहुत ऊँचा था। अन्य वर्षों में उनके घुटने में स्पष्ट रूप से समस्या रही है और वह उससे उबर रहे हैं। यही कारण है कि केवल एक निश्चित संख्या में गेंदें खेलने पर ही वह अच्छी तरह से काम कर सकते हैं।”

धोनी लास्ट के 2-3 ओवर में खेल सकते हैं ताबड़तोड़ पारी

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टेपन फ्लेमिंग ने धोनी की बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए बताया कि, “मुझे लगता है कि हर कोई उन्हें लंबे समय तक देखना चाहता है। जैसा कि हम देखते हैं। लेकिन उतना समय देना सही है। हमें टूर्नामेंट के लिए उनकी जरूरत है और 2-3 ओवर के कैमियो के कारण वह उस स्थान पर खेल रहे है। यह बाकी बल्लेबाजी इकाई पर निर्भर है कि, वह हमें अच्छी स्थिति में पहुंचाए जहां वह हमें शीर्ष पर पहुंचा सके। धोनी इस समय हर बार ऐसा कर रहा है। जिसे देखना बहुत अच्छा है।” धोनी अबतक इस सीजन 3 ताबड़तोड़ पारी खेल चुकें हैं।

लखनऊ के खिलाफ धोनी ने खेली धांसू पारी

बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की और मात्र 9 गेंद में ही 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेली। धोनी ने इस मुकाबले में 311 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने मात्र 4 गेंद में ही 20 रन बनाए थे।

Advertisment
Advertisment

Also Read: इस समीकरण के साथ धोनी की CSK हो रही IPL 2024 से बाहर, अब माही का मैजिक भी नहीं करा पायेगा क्वालीफाई