Mumbai Indians

Mumbai Indians : मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल 2024 के सीजन के दौरान अपने खेल से ज्यादा विवादों के चलते चर्चा का केंद्र बनी हुई है. मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइज़ी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन शुरू होने से पहले ही रोहित शर्मा से कप्तानी छिनकर हार्दिक पांड्या को प्रदान कर दी है.

ऐसे में कई क्रिकेट समर्थक ऐसा कहते हुए नज़र आ रहे है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा को धोखा दिया है लेकिन मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइज़ी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को धोखा देने से पहले भी 5 खिलाड़ियों को काफी बड़ा झटका दिया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि वो कौन से खिलाड़ी है जिनको मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रैंचाइज़ी ने धोखा दिया और कब दिया है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए.

Advertisment
Advertisment

इन 5 खिलाड़ियों को धोखा दे चुकी है मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians

जोस बटलर

मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के वाइट बॉल फॉर्मेट के कप्तान जोस बटलर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 के सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए करी थी लेकिन उसके बाद साल 2018 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने जोस बटलर को रिलीज़ कर दिया और तब से आईपीएल (IPL) क्रिकेट में जोस राजस्थान की टीम के लिए ही खेल रहे है.

दिनेश कार्तिक

भारतीय दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने साल 2012 और 2013 का आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के लिए ही खेला था. अपने मुंबई इंडियंस के कार्यकाल के दौरान ही दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस को अपना पहला आईपीएल ख़िताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन उसके बावजूद साल 2014 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अपने टीम स्क्वाड से रिलीज़ कर दिया था.

क्रुणाल पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी. साल 2016 से लेकर साल 2021 के बीच में क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस का ही प्रतिनिधित्व किया था. अपने मुंबई इंडियंस के कार्यकाल के दौरान क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस को 3 आईपीएल ट्रॉफी जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन उसके बावजूद साल 2022 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें अपने टीम स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

Advertisment
Advertisment

क्विंटन डी कॉक

साउथ अफ्रीकन विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने आईपीएल क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए साल 2018 से लेकर साल 2021 के आईपीएल सीजन तक खेला है. क्विंटन डी कॉक ने मुंबई इंडियंस को साल 2019 और साल 2020 के आईपीएल सीजन में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन उसके बावजूद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मैनेजमेंट ने साल 2022 के ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन नहीं किया. जिसके चलते मौजूदा समय में क्विंटन डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नज़र आ रहे है.

ट्रेंट बोल्ट

आईपीएल (IPL) क्रिकेट में ट्रेंट बोल्ट मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल रहे है लेकिन आईपीएल 2020 के सीजन में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में ट्रेंट बोल्ट का काफी बड़ा हाथ था. ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल क्रिकेट में 2020 के सीजन में खेले 15 मुक़ाबलों में 25 विकेट हासिल किए थे लेकिन उसके बावजूद ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रैंचाइज़ी ने आईपीएल 2022 के सीजन से पहले रिटेन नहीं किया.

यह भी पढ़े : KKR के खिलाड़ियों ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप, बताया खड़ूस कोच, कहा करते हमारे साथ बदसलूकी