Mumbai Indians will release these 3 big players in IPL 2025, Rohit's name also included in Nita Ambani's list

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 (IPL 2024) में मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें सभी टीम अधिक से अधिक चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकेंगी। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा। ऐसे में काफी संभावनाएं है कि कई टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है।

चूंकि लगभग सभी टीमों में स्टार खिलाड़ियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) भी कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऐसे ही तीन स्टार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकी आईपीएल 2025 में किसी ओर टीम से खेलते नजर आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है Mumbai Indians

Mumbai Indians will release these 3 big players in IPL 2025, Rohit's name also included in Nita Ambani's list

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है उनमें पहला नाम मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का है। दरअसल, रोहित शर्मा को मुंबई ने इस साल अचानक कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी है। साथ ही बीते कुछ सीजन से रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में काफी आसार है कि उन्हें रिलीज किया जा सकता है। अंतिम 3 सीजन में उन्होंने क्रमशः 332, 268 और 381 रन बनाए हैं।

तिलक वर्मा (Tilak Varma)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपनी टीम के 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। तिलक वर्मा ने साल 2022 ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था और बैक टू बैक दोनों सीजंस में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है। लेकिन केवल चार खिलाड़ियों को रिटेन किए जा पाने के रूल के चलते उन्हें बाहर किया जा सकता है। आईपीएल 2022 में तिलक के बल्ले से 397 और आईपीएल 2023 में 343 रन निकले थे। देखना होगा कि मौजूदा आईपीएल सीजन उनका प्रदर्शन किस तरह का रहता है।

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है उनमें अगला बड़ा नाम सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का है। अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं किया है, जिस वजह से उन्हें रिलीज किया जा सकता है। बीते सीजन अपना डेब्यू करने वाले अर्जुन ने 4 मैचों में सिर्फ 13 रन बनाए हैं और साथ ही सिर्फ 4 विकेट हासिल किया है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: रसेल-रिंकू से भी खतरनाक है ये बल्लेबाज, सिर्फ छक्कों से जड़ता अर्धशतक, चौके लगाने में भी नहीं करता विश्वास