not-as-a-coach-or-mentor but ms-dhoni-will-be-seen-in-this-role-for-csk-after-retirement

IPL 2024  22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक फेसबुक पोस्ट ने फैंस को चौंका दिया है। धोनी ने अपने फेस बुक पोस्ट पर लिखा की वह इस बार के IPL में नई जिम्मेदारी में दिखने वाले हैं।धोनी के इस पोस्ट के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। CSK को पांच बार IPL का खिताब दिलाने वाले धोनी को लेकर कहा जा रहा कि वह इस सीजन  में CSK के लिए कोच या फिर मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

खबरें जो भी चल रही हो, लेकिन सूत्र कुछ और ही इशारा कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक धोनी CSK  के लिए कोच या मेंटर की भूमिका नहीं निभाएंगे, बल्कि इससे भी बड़ी जिम्मेदारी धोनी को मिल सकती है।

Advertisment
Advertisment

MS Dhoni बन सकते हैं डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

कोच या मेंटर नहीं बल्कि संन्यास लेने के बाद CSK के लिए इस भूमिका में नजर आएंगे एमएस धोनी 1

CSK ने पोस्ट के जरिए बताया कि एसएस धोनी (MS Dhoni) इस सीजन में CSK के लिए नई भूमिका में नजर आएंगे। धोनी के इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जाने लगा कि धोनी इस सीजन IPL में मैदान पर खेलते हुए  दिखाई नहीं देंगे।

धोनी शायद भले ही मैदान पर दिखाई ना दें, लेकिनCSK के ड्रेसिंग रूम से भी मैच के लिए रणनीति बनाते हुए दिखाई दे सकते हैं। धोनी इस सीजन CSK के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बन सकते हैं।

अपनी कप्तानी से पांच बार जिताया खिताब

CSK लीग की सबसे सफल टीम है। पांच बार खिताब जितने के साथ ही CSK सबसे ज्यादा नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली टीम भी है। सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले भी CSK ने ही खेला है और यह सभी उपलब्धि CSK ने अपने जादुई कप्तान MS Dhoni के नेतृत्व में ही हासिल की है।

Advertisment
Advertisment

धोनी 2008 से ही CSK से जुड़े हैं। बीच में दो साल CSK के बैन हो जाने के बाद फिर जब CSK लीग में वापस लौटी तो अपने कप्तान एमएस धोनी को वापस  ले लिया।

यह भी पढ़ें: गद्दार निकले विराट कोहली! टीम इंडिया से नाम वापस लेकर दावत उड़ाने पहुंचे अंबानियों के घर, वायरल हुई तस्वीरें 

MS Dhoni का IPL में प्रदर्शन

एमएस धोनी (MS Dhoni) सिर्फ कप्तान ही बढ़िया साबित नहीं हुए हैं, बल्कि IPLके इतिहास के सफल बल्लेबाज भी हैं। IPL के पहले सीजन में सबसे अधिक बोली 5 करोड़ धोनी पर ही लगाई गई थी।तब CSK ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद से धोनी कभी भी ऑक्शन टेबल पर नहीं गए हैं। हां जरूर CSK के बैन होने पर दो साल अलग- अलग टीमों की ओर से खेलना पड़ा था।

धोनी ने  IPL 250 मैच में 39.09 की औसत  के साथ 5082 रन बनाए हैं। धोनी ने IPL में  24 अर्धशतक लगाया है। इस लीग में धोनी के बल्ले से 349 चौका और 239 छक्के निकले हैं।

यह भी पढ़ेंः‘ई साला कप नामदे’ धोनी ने लिया IPL 2024 से संन्यास, तो खुले RCB के भाग्य, पहली ट्रॉफी हुई अब पक्की