MS Dhoni retirement will benefit rcb to win their first trophy in IPL 2024

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (CSK vs RCB) ले बीच चेपॉक के मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि, आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बड़ा फैसला लिया है और संन्यास लेने का मन बना लिया है।

बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, आईपीएल 2024 में वह एक नए रोल में नजर आएंगे। जिसके चलते सभी का मानना है कि, धोनी अब कोच या मेंटोर के रूप में नजर आ सकते हैं। वहीं, अगर धोनी के संन्यास की खबरों के बीच आरसीबी टीम की ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो सकता है और इस सीजन टीम पहली बार ट्रॉफी जीत सकती है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 में नहीं खेल सकते हैं धोनी

'ई साला कप नामदे' धोनी ने लिया IPL 2024 से संन्यास, तो खुले RCB के भाग्य, पहली ट्रॉफी हुई अब पक्की 1

सीएसके टीम को अपनी कप्तानी में 5 बार ट्रॉफी जीता चुके एमएस धोनी (MS Dhoni) इस सीजन आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं और टीम के साथ मेंटोर या कोच के रूप में जुड़ सकते हैं। क्योंकि, धोनी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, “नए सीज़न और नई ‘भूमिका’ का इंतज़ार नहीं कर सकता। बने रहें।” धोनी के इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि, आईपीएल 2024 में खिलाड़ी के रूप में नजर नहीं आ सकते हैं। धोनी आईपीएल में अबतक 250 मुकाबले खेल चुकें हैं।

यह भी पढ़ें: गद्दार निकले विराट कोहली! टीम इंडिया से नाम वापस लेकर दावत उड़ाने पहुंचे अंबानियों के घर, वायरल हुई तस्वीरें 

RCB को हो सकता है फायदा

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अगर आईपीएल 2024 में नहीं खेलते हैं। तो सबसे ज्यादा फायदा रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) टीम को हो सकता है। क्योंकि, चेन्नई के खिलाफ आरसीबी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच अबतक 32 मैच खेलें गए हैं। जिसमें सीएसके 21 मैचों में जीत हासिल की है।

Advertisment
Advertisment

जबकि आरसीबी इस दौरान मात्र 10 ही जीत पाई है और एक मैच बेनतीजा रहा है। अगर इस बार धोनी नहीं खेलते हैं तो आरसीबी ग्रुप स्टेज में दोनों मैचों में जीत हासिल कर सकती है। जिसके चलते टीम को प्लेऑफ में जाने में आसानी हो सकती है। वहीं, इस साल आरसीबी का सपना ‘ई साला कप नामदे’ पूरा हो सकता है।

एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है RCB

आईपीएल में बिना ट्रॉफी जीते भी आरसीबी लीग की सबसे पसंदीदा टीम है। क्योंकि, टीम में कई बड़े खिलाड़ी खेलते हैं और सबसे बड़ा नाम इस टीम में विराट कोहली का है। लेकिन अभी तक टीम 16 सीजन में एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आरसीबी साल 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी। लेकिन तीनों बार ही टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस बार आरसीबी के पास मौका है इतिहास बदलने का और पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का।

Also Read: IPL 2025 में इस खिलाड़ी के लिए होने वाली हैं नीता अंबानी-काव्या मारन और प्रीति जिंटा की लड़ाई, तीनों ही 50 करोड़ तक में खरीदने को तैयार