not yashasvi shubman but this senior player will open with rohit sharma in T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित किए जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब कुछ ही महीनों का समय शेष रह गया है। 1 जून से इसका आगाज होगा। टीम इंडिया (Team India) के पास आईसीसी ट्रॉफी जीतने का बेहद सुनहरा अवसर रहने वाला है। हालांकि अभी तक आगामी विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच इस टूर्नामेंट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रोहित शर्मा के साथ कौन ओपनिंग करेगा, इसका खुलासा हो गया है।

T20 World Cup 2024 में ये होंगे रोहित के जोड़ीदार

T20 World Cup 2024
T20 World Cup 2024

टीम इंडिया के सामने अब अगला मिशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतने का रहने वाला है। पिछले कई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल व फाइनल तक का रास्ता तय करने के बावजूद यह टीम चैंपियन बनने में नाकाम रही है। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में इस टीम के पास सुनहरा मौका रहने वाला है। आगामी विश्व कप में पारी की शुरुआत करने हिटमैन के साथ कौन उतरेगा, इसपर काफी संशय बना हुआ था। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम मैनेजमेंट यह भूमिका देने वाली है।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2024 में ठोके हैं अब तक इतने रन

विराट कोहली के लिए आईपीएल 2024 काफी अच्छा जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज ने अब तक खेले गए 5 मैचों में कुल 316 रन ठोके हैं। इसमें दो अर्धसतक और एक शतक शामिल रहा है। सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले पायदान पर मौजूद इस खिलाड़ी ने पारी की शुरुआत करते हुए 105.33 की औसत व 146.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि उनके स्ट्राइक रेट पर काफी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में उनके खेलने पर काफी बवाल मचेगा।

टीम इंडिया इस दिन खेलेगी अपना पहला मुकाबला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत 1 जून से हो रही है। इसमें पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। टीम इंडिया को ग्रुप में रखा गया। इसमें उनके अलावा आयरलैंड, यूएसए, कनाडा और पाकिस्तान मौजूद है। भारतीय टीम अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। 5 जून को इस मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। वहीं पाकिस्तान के साथ उनकी टक्कर 9 जून को न्यूयॉर्क के मैदान पर होने वाली है।

 

यह भी पढ़ें: रोहित, विराट या रिंकू सिंह नहीं बल्कि CSK का ये खिलाड़ी है IPL का सिक्सर किंग, 3 सालों में लगा चुका छक्कों का अंबार

Advertisment
Advertisment