rishabh pant lead delhi capitals in ipl 2024

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (CSK vs RCB) के मैच से होना है। पहला मुकाबला चेपॉक के मैदान पर खेला जाना है। बता दें कि, 19 मार्च को बैंगलोर के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) टीम का इवेंट हुआ था।

जिसमें टीम के इस सीजन की नई जर्सी का अनबॉक्सिंग हुआ था। इस दौरान विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) में चैंपियन बनी महिला आरसीबी टीम भी मौजूद रही थी। वहीं, आरसीबी (RCB) इवेंट खत्म होते ही टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

RCB इवेंट खत्म होते ही टीम को मिला नया कप्तान

RCB इवेंट खत्म होते ही फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, अचानक फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान का किया ऐलान 1

19 मार्च को हुए RCB टीम के इवेंट के तुरंत बाद आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी अब दोबारा टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत चोट के चलते नहीं खेल सके थे।

जिसके चलते टीम की कप्तानी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने की थी। लेकिन अब ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं और आईपीएल 2024 में वापसी करने जा रहे हैं। वहीं, 19 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को दोबारा टीम का कप्तान चुना है और इस ऐलान टीम ने ट्विटर के जरिए की है।

Advertisment
Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स ने मालिक ने की जारी की प्रेस रिलीज

दिल्ली कैपिटल्स टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने ऋषभ पंत को कप्तान बनाते हुए प्रेस रिलीज जारी की। जिसमें लिखा था कि, “हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ पंत का वापस स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता ने हमेशा उनके क्रिकेट ब्रांड को निर्धारित किया है और आश्चर्य की बात नहीं है। यहां तक ​​कि उनके उबरने की राह भी। मैं उन्हें एक बार फिर हमारी टीम से बाहर जाते हुए देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। क्योंकि हम नए जोश और उत्साह के साथ एक नए सीज़न की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

ऋषभ पंत से होगी टीम को काफी उम्मीदें

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान को काफी मिस किया। क्योंकि, टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर रही थी। लेकिन इस बार ऋषभ पंत की वापसी से टीम को काफी मजबूती मिलेगी। क्योंकि, बतौर कप्तान और बल्लेबाज पंत ने आईपीएल में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते इस सीजन भी टीम पंत से उम्मीद करेगी की टीम चैंपियन बने।

ऋषभ पंत चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और देखना होगा की उनका प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कैसा रहता है। पंत अबतक आईपीएल में 98 मैच खेल चुकें हैं। जिसमें उन्होंने 147 की स्ट्राइक रेट से 2838 रन बनाए हैं। पंत के नाम आईपीएल में 15 अर्धशतक और 1 शतक है।

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार , हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चीकारा।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप खेलने वेस्टइंडीज रवाना होंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी, रोहित कप्तान-हार्दिक उपकप्तान, कोहली का नाम गायब