रोहित-बुमराह बाहर, तो अर्जुन तेंदुलकर को मिला बड़ा मौका, हैदराबाद के खिलाफ MI की प्लेइंग-XI घोषित 1

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar): आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 55वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराजइर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। अबतक आईपीएल 2024 में 54 मैच खेले जा चुकें हैं। जबकि मुंबई इंडियंस अबतक इस सीजन 11 मैच खेली है। अपने 12वें मैच में मुंबई इंडियंस अब अपने सम्मान के लिए खेलने उतरेगी।

क्योंकि, मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। जिसके चलते अब टीम की प्लेइंग 11 में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। जबकि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।

Advertisment
Advertisment

रोहित और बुमराह को दिया जा सकता है आराम

रोहित-बुमराह बाहर, तो अर्जुन तेंदुलकर को मिला बड़ा मौका, हैदराबाद के खिलाफ MI की प्लेइंग-XI घोषित 2

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। जिसके चलते अब मुंबई इंडियंस मैनजमेंट सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। क्योंकि, रोहित शर्मा पीछे मैच में चोटिल थे।

जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आराम दिया जा सकता है। वहीं, इसके अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी वर्कलोड के चलते आराम दिया जा सकता है। आईपीएल 2024 में बुमराह लगातार 11 मैच खेल चुकें हैं। जिसके चलते अब उन्हें हैदराबाद के खिलाफ आराम दिया जा सकता है।

अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है मौका

मुंबई इंडियंस टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को अबतक इस सीजन मौका नहीं दिया गया है। लेकिन अब सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से डेब्यू किए थे और पिछले सीजन उन्हें 4 मैच खेलने को मिले थे। जबकि हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन का पहला मैच खेल सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

बदला लेने उतरेगी मुंबई

आईपीएल 2024 में सनराजइर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच एक मुकाबला पहले खेला जा चूका है। जिसमें हैदराबाद टीम ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया था। इस मुकाबले में हैदराबाद ने 20 ओवर में 277 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 246 रन बना सकी और 31 रन से मैच हार गई। लेकिन वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस पिछले मैच के हार का बदला लेने उतरेगी।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

नमन धीर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, नुवान तुषारा, शम्स मुलानी, आकाश मढ़वाल।

Also Read: ‘सब मुझसे नाराज हैं’, KKR के ड्रेसिंग रूम में नहीं है कुछ भी ठीक, श्रेयस अय्यर पर गुस्सा हैं खिलाड़ी, खुद कप्तान ने कबूला सच