Rohit Sharma

Rohit Sharma : आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में इस टी20 लीग की सबसे सफल टीमों में से मुंबई इंडियंस की हालत काफी खस्ता है. आईपीएल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइज़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में खेलते हुए नज़र आ रही है लेकिन उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सीजन में खेले अपने दोनों मुक़ाबलों में हार का सामना किया है.

ऐसे में बीते दिनों मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ख़राब कप्तानी से तंग आकर मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक फिर फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी देने का ऐलान करना चाह रही है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस वजह से रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं करना चाहते है.

Advertisment
Advertisment

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में बेहद ख़राब खेल रही है मुंबई इंडियंस

Rohit Sharma

आईपीएल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नज़र आ रहे है. हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए पहले दो मुक़ाबलों में जो कप्तानी की है उससे मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट बिलकुल भी संतुष्ट नहीं है. हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में मुक़ाबले के दौरान कुछ ऐसे फैसले ले रहे है जो मुक़ाबले में टीम की हार का बड़ा कारण बन रहे है.

ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा कर रही है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से आने वाले दिनों में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रैंचाइज़ी कप्तानी छोड़ने के लिए कह सकती है.

रोहित शर्मा को दुबारा कप्तान बनाने का फैसला ले सकते है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी से बेहद ही नाखुश नज़र आ रही है. ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा कर रहे है कि टीम मैनेजमेंट मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को फिर से फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी करने का ऑफर दे सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह फैसला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रैंचाइज़ी में एक और बड़ा बवाल का केंद्र बन जाएगा.

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा ठुकरा देंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने का ऑफर

Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फ्रैंचाइज़ी ने उनसे साल 2023 के अंत में कप्तानी छीन ली थी. ऐसे में उस समय फ्रैंचाइज़ी ने उनके न चाहते हुए ही उनसे फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी छीनी थी. जिसके बाद मीडिया में कई दिनों तक यह रिपोर्ट्स आ रही थीं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट से बेहद नाखुश नज़र आ रहे है.

ऐसे अब अगर फ्रैंचाइज़ी उन्हें वापिस से कप्तान बनने का ऑफर भी देती है तो उसके बावजूद भी रोहित शर्मा अपने आत्म-सम्मान को दांव पर रखकर शायद ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी करना चुने.

यह भी पढ़े : RCB फैंस के लिए आई बुरी खबर, IPL 2024 के बीच दिनेश कार्तिक ने अचानक किया संन्यास का ऐलान