Rohit Sharma's photo with a female fan went viral flood of memes on social media

Rohit Sharma: तमाम भारतीय खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2024 खेलने में व्यस्त हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। बीते साल इस फ्रेंचाइजी ने उनसे कप्तानी छीन ली। ऐसे में नए संस्करण में वह बल्लेबाजी की हैसियत से खेल रहे हैं। 27 मार्च को हैदराबाद से उनका अगला मैच है। इसी के लिए पिछले दिनों यह टीम फ्लाइट से हैदराबाद पहुंची। फ्लाइट में रोहित ने एक फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

Rohit Sharma की महिला प्रशंसक के साथ फोटो वायरल

Rohit Sharma
Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) क्रिकेट जगत के जाने-पहचाने चेहरों में से एक हैं। भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है। इसके चलते फैंस के बीच भी उनके लेकर काफी दीवानगी रहती है। देश-विदेश में रोहित के करोड़ो चाहने वाले हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं।

Advertisment
Advertisment

बीते दिन एक ऐसी एक लकी फैन की हिटमैन से मिलने की तमन्ना पूरी हो गई। दरअसल आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मैच खेलने के बीते दिन मुंबई इंडियंस की टीम ने उड़ान भरी। फ्लाइट में एक महिला प्रशंसक के साथ रोहित ने तस्वीर खिंचवाई। यह फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर फैंस इसपर काफी मीम्स बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बीच लगी होड़, विकेटकीपिंग करने के लिए हो रहे हैं उतावले