Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल की सबसे सफलतम फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ड्रेसिंग रूम का माहौल इस वक़्त बहुत ही खराब चल रहा है और खिलाड़ी दो वर्गों में बंट चुके हैं, एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ खिलाड़ी रोहित शर्मा के गुट में शामिल हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन्हीं दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए मतभेद की वजह से टीम के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं मिल पा रहा है। अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर टीम के मेंटोर हैं लेकिन इसके बावजूद ये अपने बेटे को मौका नहीं दे पा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

इस वजह से नहीं मिल रहा है अर्जुन तेंदुलकर को मौका

Arjun Tendulkar

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को IPL 2024 के दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और इसी वजह से 1 अप्रैल के दिन खेले जाने वाला मुकाबला कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस मैच में अगर हार मिल गई तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस आईपीएल से बाहर हो सकती है। टीम को लगातार मिल रही हार को देखते हुए सभी समर्थक यह मांग कर रहे हैं कि, अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका दिया जाना चाहिए। मगर मैनेजमेंट दोनों ही खिलाड़ियों के बीच बढ़े हुए मतभेद की वजह से इन्हें टीम में शामिल नहीं कर पा रही है।

रोहित शर्मा के करीबी हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर के बारे में कहा जाता है कि, ये मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बहुत ही करीबी हैं और इन्होंने आईपीएल में अपना पदार्पण भी रोहित शर्मा की कप्तानी में किया है। चूंकि ये रोहित शर्मा के करीबी हैं इसी वजह से इन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ एक्सपर्ट्स यह कह रहे हैं कि, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 शॉर्टेड है और इसी वजह से मैनेजमेंट अपनी प्लेइंग 11 में छेड़खानी करना पसंद नहीं कर रही है।

कुछ इस प्रकार हैं अर्जुन तेंदुलकर के आकड़े

अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बेहतरीन ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल में प्रदर्शन की तो इन्होंने अपने छोटे से आईपीएल करियर में बेहतरीन खेल दिखाया है। इन्होंने अपने करियर में खेले गए 4 मैचों की 4 पारियों में 30.67 की औसत और 9.36 के इकॉनमी रेट से 3 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं बल्लेबाजी के दौरान इन्होंने 144.44 के स्ट्राइक रेट से 13 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – मयंक यादव को टी20 वर्ल्ड कप में जगह देने की उठी मांग, फैंस बोले ‘ये पाकिस्तान के चिथड़े उड़ा देगा…..’

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...