Shivam Dubey's place confirmed in T20 World Cup not Hardik but will replace this player

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के सामने आईपीएल 2024 के बाद बड़ी चुनौती रहने वाली है। दरअसल 1 जून से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत होने जा रही है। इसमें किन 15 खिलाड़ियों को बीसीसीआई व भारतीय टीम मैनेजमेंट चुनेगी, यह देखने वाली बात होगी। इसी बीच ऑलराउंडर शिवम दुबे को विश्व कप की टीम में शामिल करने की मांग की जा रही है। आईपीएल 2024 में वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब टीम मैनेजमेंट मजबूर होकर एक अन्य खिलाड़ी को बाहर करने वाली है।

दुबे होंगे T20 World Cup 2024 का हिस्सा

Shivam Dube
Shivam Dube

आईपीएल 2024 में शिवम दुबे (Shivam Dube) का बल्ला जोर से गरज रहा है। सीएसके की तरफ से खेलते हुए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अबतक खेले गए कुल 8 मुकाबलों में लगभग 170 के स्ट्राइक रेट और 51.83 की औसत से 311 रन ठोके हैं। इसमें कुल तीन अर्धशतक दर्ज हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में वह भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि यह फैसला चयनकर्ताओं को लेना है कि 15 सदस्यीय स्क्वॉड में दुबे की जगह बनती है या नहीं।

Advertisment
Advertisment

इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस

भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) से पहले एक अच्छी टीम खड़ी करने का चैलेंज रहेगा। ऐसे में उनकी नजर आईपीएल 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर जरूर होगी। उनमें ऑलराउंडर शिवम दुबे का नाम अभी सबसे आगे हैं। इस खिलाड़ी का 17वां संस्करण काफी कमाल का जा रहा है, जहां वह बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। आगामी विश्व कप में वह रवींद्र जडेजा को रिप्लेस कर सकते हैं। जडेजा का ये सीजन अच्छा नहीं जा रहा है।

आईपीएल 2024 में जडेजा ने किया है निराश

भारतीय टीम के नंबर-1 ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में अबतक असफल रहे हैं। सीएसके की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 8 मैचों में केवल 157 रन ही बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी उनका सिक्का नहीं चला है। 8 मैचों में जड्डू के हाथ केवल 4 ही सफलता लगी है। ऐसे में टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में शिवम दुबे उनकी जगह खा सकते हैं। टीम इंडिया कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई के रूप में दो स्पिनर खिला सकती है। वहीं दुबे और हार्दिक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होंगे।

 

यह भी पढ़ें: Point Table: चेन्नई की हार के बाद बदला अंक तालिका का गणित, लखनऊ को हुआ चौतरफा फायदा, जानिए अन्य टीमों का भी हाल

Advertisment
Advertisment